Advertisement

बीकानेर-1.दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को बनाया बंधक,मामला दर्ज। 2. विवाहिता ने लगाए पति व ममेरी बहन सहित चार पर आरोप, मामला दर्ज

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को बनाया बंधक,मामला दर्ज।

कालूबास निवासी मूलाराम वनबावरी की बेटी रजनी पर ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने बंधक बना लिया व ससुर ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। रायसर निवासी पति रोहित,ससुर अजमेरसिंह, सास कांतादेवी, जेठ जयभगवान,जेठानी पूनम और ननद मोनिका पर रजनी ने प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि चार साल पहले उसका विवाह रोहित से हुआ था, जबकि उसके भाई रमेश का विवाह उसकी ननद मोनिका से कर दिया गया। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने कम दहेज के ताने देने शुरू कर दिए और आए दिन मारपीट कर । लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल लाने की मांग की। कई बार पंचायती समझौते भी हुए, लेकिन आरोपी पीछे नही हटे पीड़िता ने बताया कि उसके दो बच्चे होने के बावजूद उसका जीवन आसान नहीं हुआ। आरोपी उसे रायसर से बज्जू के खेतों में ले गए, जहां उसे दिन- रात काम करवाया गया और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाकर रखा गया। इसी बीच, राखी के बाद उसके ससुर अजमेरसिंह ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। जब रजनी का भाई उससे मिलने आया, तो उसे मिलने से भी रोक दिया गया। आखिरकार, पीड़िता के पिता ने पुलिस की उसे छुड़वाया और थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब मामले की जांच एसआई धर्मपाल को सौंपी गई है।

2.विवाहिता ने लगाए पति व ममेरी बहन सहित चार पर आरोप, मामला दर्ज

बुधाराम नायक की पुत्री सोना परसनेऊ निवासी हाल श्रीडूंगरगढ कालू बास ने थाने पहुंच कर रतनगढ़ निवासी अपने पति गणपतराम, ससुर धन्नाराम, सास तीजूदेवी, ममेरी बहन के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब 6 साल पहले गणपतराम से हुआ। तभी से आरोपी कम दहेज की बात पर ताने मारते हुए प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने लगे। ममेरी बहन पर उकसाने का आरोप लगाते हुए उसने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले आरोपियों ने एकराय होकर उसे पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। भाई व परिवारजनों ने पंच पंचायती की फिर भी आरोपी पीछे नही हटे 25 अगस्त 2024 को आरोपी उसके पीहर के घर आए और दहेज की मांग को पूरा नहीं करने पर घर नहीं बसाने दिया व गणपतराम का दूसरा विवाह उसकी ममेरी बहन से करवा देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मलकीतसिंह को सौंप दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!