Advertisement

बीकानेर-ऑटिमेटिक रक्तजांच मशीन का लोकार्पण कल, आमजन को मिलेगा फायदा पढ़े पूरी खबर।

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं में से एक नागरिक विकास परिषद द्वारा प्रमुख भामाशाह श्री भेरूंदान बाहेती परिवार के आर्थिक सौजन्य से छ लाख रुपये की ऑटोमैटिक रक्तजांच मशीन उपजिला अस्पताल में दिलवाई गयी है। जिसका लोकार्पण समारोह कल गुरुवार दोपहर बारह बजे किया जाएगा कार्यक्रम राजकीय उपजिला चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ में रखा गया है। परिषद के मंत्री श्री ललित कुमार बाहेती ने बताया उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ श्री किशन बिहाणी के आग्रह पर संस्था ने आमजन के हितार्थ ये मशीन उपलब्ध करवाई है। संस्था अध्यक्ष श्री जगदीश स्वामी ने इस मशीन को बहुत उपयोगी बताया है। परिषद के पूर्व अध्यक्ष और इस सेवा में महत्ती भूमिका अदा करने वाले प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता,उद्यमी श्रीगोपाल राठी ने बताया कि इस मशीन से कस्बे के जरूरतमंद लाभार्थियों को स्वास्थ्य उपचार में बहुत राहत चिकित्सालय के माध्यम से मिलेगी। समारोह के संयोजक विजयराज सेवग के अनुसार उद्घाटनकर्ता राजस्थान कर बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री हीरालाल पांडिया,मुख्य अतिथि जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा श्री डूंगरगढ़ के अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पुगलिया और अध्यक्षता डॉ श्री किशन बिहानी करेंगे सेवा में सक्रिय संस्थाओं व सेवादारों सहित जागरूक नागरिकों को उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आग्रह भी किया है। निवेदक जगदीश स्वामी अध्यक्ष,ललित बाहेती मंत्री,श्रीगोपाल राठी प्रेरक,विजयराज सेवग कार्यक्रम संयोजक एवं समस्त नागरिक विकास परिषद परिवार।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!