Advertisement

राजगढ रोड नाका के पास पिता के सामने बेटे को ट्राले ने कुचला।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल

हिसार हरियाणा।

राजगढ रोड नाका के पास पिता के सामने बेटे को ट्राले ने कुचला।

 

पिता पुत्र साइकिल से एचएयू मे घूमने जा रहे थे। हिसार, राजगढ रोड नाके के निकट साउथ बाइपास पर सुबह करीब 7:30 बजे घूमने के लिए अलग अलग साइकिलो पर पिता और पुत्र घूमने के लिए निकले थे।नाके के पास अचानक तेज गति से आ रहे ट्राले ने पिता की आंखों के सामने उसके 15 वर्षिय बेटे को रौद दिया।ट्राले के पिछले पहिए छात्रा के ऊपर से गुजर गए। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्राले को मौके पर छोड कर भाग गया।पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 15ऐ निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत मे कहा कि वह टीचर है।बेटा रक्षित दसवी कक्षा मे सेंट सोफिया स्कूल सेक्टर 15ए मे पढता था।बेटे रक्षित कै साथ सुबह 5बजे एचएयू मे घूमने के लिए गया था।राजगढ रोड पर सपडा अस्पताल के पास जाम होने के कारण हम दोनो अपनी अपनी साइकिल लेकर राजगढ रोड नहर नाका से साउथ बाइपास से होते हुए युनिवर्सिटी जा रहे थे।पीछे से एक ट्राले ने रक्षित की साइकिल को टक्कर मार दी।दोनो टायर उसके ऊपर से गुजर गए। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत के अधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!