Advertisement

राजगढ़ जिले के शराब ठेकेदार पानी मिलाकर सरकार के द्वारा निर्धारित रेट से अधिक रेट पर शराब बेचकर शराब प्रेमियों को खुलेआम लूटते

राजगढ़ जिले के शराब ठेकेदार पानी मिलाकर सरकार के द्वारा निर्धारित रेट से अधिक रेट पर शराब बेचकर शराब प्रेमियों को खुलेआम लूटते

राजगढ़ जिला ब्यूरो मोहित नाहर

राजगढ़ जिले के शराब ठेकेदारो के द्वारा अधिक रेट पर शराब बेचकर शराब प्रेमियों के साथ किया जा रहा हैं धोखा जिला आबकारी अधिकारी और क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक नहीं उठाती है पत्रकारों का फोन

शासन द्वारा निर्धारित दर से ज़्यादा पैसे लेकर शासकीय कंपोजिट लाइसेंसी शराब दुकान से शराब बेची जा रही है ना तो शिकायत पर कोई सुनने वाला है और नही कोई कार्यवाही करने वाला है जिससे अब शराब पीने वाले भी शिकायत कर थक चुके हैं राजगढ़ जिले की किसी भी शराब दुकानों में शराब कारोबारियों ने शराब दुकान पर बेचे जाने वाली सभी ब्रांड की रेट लिस्ट नहीं लगाई है जिस शराब प्रेमियों में भारी आक्रोश है

इस बात की जानकारी आबकारी अधिकारी को भी है लेकिन वह मौन धारण कर बैठे हैं वहीं दूसरी ओर जिले में आबकारी अधिकारी को शराब कारोबारी का सबसे बड़ा रहनुमा बताया जा रहा है

हम न शराब पीने वालो का समर्थन करते है और ना ही उन्हें बढ़ावा दे रहे है क्योंकि शराब पीना और उसे समर्थन करना दोनो ही शरीर समाज और आर्थिक विकास के साथ साथ मानसिकता लिए हानिकारक है

लेकिन इस तरह शासकीय कंपोजिट शराब दुकान से लूट मचाने वाले को छूट भी नही दि जाना चाहिए क्योंकि गलत तो आखिर गलत है इस पूरे मामले में सबसे बड़े दुर्भाग्य कि बात ये है की शासन द्वारा संचालित शराब दुकानों में खुलेआम 20 से 50 रुपए की अतिरिक्त वसूली शराब दुकान के सेल्समैन द्वारा की जाती है

यह पूरा खेल शासकीय सिस्टम की नाकामियों का ही नतीजा है हालात तो यही बयां कर रहे हैं कि आबकारी अधिकारी की मोन सुकृति पर ही पूरे जिले में शासकीय कंपोजिट शराब संचालक के द्वारा निर्धारित रेट से अधिक रेट पर शराब बेची जाती हैं

जब इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षको से फोन पर शिकायत करना चाहा तो उनके के द्वारा पत्रकारों का फोन उठाना उचित नहीं समझा जिससे यह स्पष्ट माना जा सकता है कि आबकारी अधिकारियों की मौन स्वीकृति के कारण ही शराब ठेकेदार जबरदस्त तरीके से शराब प्रेमियों से आवेध वसूली करते हैं और आगे भी करते रहेंगे

ठेकेदार के निर्देश पर सेल्समैन के द्वारा अंग्रेजी क्वार्टर में 20 रूपए,देसी में 10 रूपए,अंग्रेजी के बाटल में 50 रूपए जबकि अध्धी में 20 रुपया हर पैक में ठेकेदार के कहने पर अतिरिक्त वसूली करते हुए शराब प्रेमियों को शराब में पानी मिलाकर देते हैं जिससे शराब ठेकेदार के कर्मचारी खुलेआम लोगो को लुटते है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!