Advertisement

बुगाना के दुकानदार सोनू की गोली मारकर हत्या करने का मामला।

बुगाना के दुकानदार सोनू की गोली मारकर हत्या करने का मामला।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

 

5 वे दिन मंत्री रणबीर गंगवा के आश्वासन पर माने परिजन, पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार। हिसार, मृतक सोनू की हत्या के मामले मे मंत्री रणबीर गंगवा के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण सहमत हो गए। और शव का पोस्टमार्टम करवा कर गमगीन माहौल मे शव का अंतिम संस्कार किया गया।बता दे कि बुगाना गांव के 30 वर्षिय दुकानदार सोनू की 17 अक्टूबर को सुबह बाइक सवार युवको ने ताबडतोड गोलिया मारकर हत्या कर दी थी।बरवाला के विधायक एव जन स्वास्थ्य एव पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा से घरनारत कमेटी के लोग मिले थे।सभी आरोपियो की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद कमेटी ने मृतक सोनू का पोस्टमार्टम करवाने व अंतिम संस्कार पर सहमति बना लि थी।सोमवार को पांचवे दिन मृतक सोनू का हिसार के सामान्य अस्पताल मे शाम करीब पांच बजे डाक्टरो ने पोस्टमार्टम कर शवगृह परिजनो को सौंप दिया।देर शाम करीब साढ़े छः बजे गांव के श्मशान घाट मे सोनू का गमगीन माहौल मे अंतिम संस्कार किया गया।सोनू की अंतिम यात्रा मे आसपास के गांव से सरपंच पूर्व सरपंच सामाजिक लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!