Advertisement

बीकानेर-सूरत में संचालित कुटीर शिकायत निवारण विभाग का आचार्य महाश्रमण जी ने किया निरीक्षण, त्वरित समाधान की सराहना

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

आचार्य श्री महाश्रमण जी का सूरत चातुर्मास चल रहा है। इस दौरान चातुर्मास को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न विभागों का गठन किया गया है। इसी कड़ी में एक विशेष और महत्वपूर्ण विभाग है कुटीर शिकायत निवारण विभाग। इस विभाग का मुख्य उद्देश्य कुटीर में रहने वाले लोगों की सभी प्रकार की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। गुरुदेव ने स्वयं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का दौरा किया और समस्या कैसे दर्ज की जाती है और उसका समाधान कैसे किया जाता है,इसकी पूरी जानकारी ली।उल्लेखनीय है कि यह विभाग अध्यक्ष श्री संजय सुराणा (सूरत) के मार्गदर्शन में संचालित है। सक्रिय सदस्यों में अरुण बोथरा और विकास पारख (सूरत-श्री डूंगरगढ़),हेमू बरडिया,राजेश सुराणा,सुमित लोढ़ा (सूरत) और पूरी टीम शामिल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!