सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
आज गौरव पथ रोड़ स्थित माकपा कार्यालय में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की आगुवाई में बैठक रखी गई। इस बैठक में ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर चलने की बात कहते हुए वर्तमान विधायक ताराचंद सारस्वत को हादसों में हो रही मौतों का दोषी बताया। इस दौरान पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा उपखण्ड कार्यालय के आगे पिछले 6 दिनों से चलाये जा रहे धरने को एक पहल बताते हुए क्षेत्रवासियों को संघर्ष में साथ देने की बात कहीं। पूर्व विधायक महिया माकपा कार्यालय से उपखण्ड कार्यालय तक जनबल के साथ वाहन रैली के माध्यम से धरना स्थल पर पहुंचे और धरने पर पहुंचकर पूर्व विधायक महिया ने विधायक ताराचंद को ललकारते हुए इसी जगह पर और इन्हीं भामाशाहों द्वारा ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य किये जाने की बात कही। ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले आज छठे दिन भी धरना जारी रहा सरकार व भामाशाह के बिच में ट्रॉमा सेंटर निर्माण में आ रही गतिरोध को शीघ्र निपटारा करके आम जनता के हित में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शीघ्र करने तक शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन धरने स्थल पर बैठे रहेंगे। धरने स्थल पर 200 नागरिकों की उपस्थित रही जिसमें हरि प्रसाद सिखवाल,राजेंद्र स्वामी
पूर्व विधायक गिरधारीलाल जी महिया,आशिष जाड़ीवाल अयूब तंवर,प्रकाश गांधी,प्रेम सारस्वत,के के जांगिड़ तिलोकराम मेघवाल,राजाराम गोदारा ,आमिर खान,भंवरलाल प्रजापत मदन प्रजापत,भंवरलाल भूंवाल,छात्र नेता मुकेश ज्याणी जाविद बेहलिम,प्यार मोहम्मद,मोहन ज्याणी,गणेश मीणा ताहिर काज़ी,सोकीन काज़ी,पूर्व पार्षद हनुमान मेघवाल,मंगतू राम बाल्मिकी,विवेक लावा,सुभाष जावा,सूरजनाथ कलवानियां समीर,माजिद,नीरज शर्मा,आदिल,इमरान,दीनदयाल शर्मा गिरधारी जाखड़,तोलाराम सहु,जैकी तुंगरिया,शंकरलाल दुसाद त्रिलोक नायक,कैलाश महिया,चुनीलाल टाडा,शेखर रैगर दुर्गाराम भार्गव,लालजी गुर्जर,हनुमान सिंह राजपुरोहित आमिर खोखर,कालू छिम्पा,आदूराम बाना,सहित सैंकड़ो की संख्या में नागरिक सहित समस्त ट्रॉमा सेंटर निर्माण समिति सदस्य व आमजन की उपस्तिथि रही।























Leave a Reply