Advertisement

दीपावली से पहले बढ़ी पेंट व डिस्टेंपर की बिक्री, प्‍लास्‍टिक पेंट बनी लोगों की पहली पसंद

ब्यूरो चीफ-मनोज कुमार माली
सुसनेर, सोयत कला 

दीपावली से पहले बढ़ी पेंट व डिस्टेंपर की बिक्री, प्‍लास्‍टिक पेंट बनी लोगों की पहली पसंद

सुसनेर नगर में दीपावली पर घरों को चमकाने, सजाने-संवारने के लिए पेंट व भवन निर्माण सामग्री का बाजार भी सजकर तैयार है। दुकानों पर इस बार प्लास्टिक पेंट सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। निर्माण सामग्री, रंग-पेंट व डिस्टेंपर की बिक्री बढ़ गई है।आजकल बाजारों में दुकानें सामान से अटी पड़ी हैं। सुबह से ही खरीदारी के लिए ग्राहकों का निकलना शुरू हो जाता है। दोपहर से भीड़ बढ़ जाती है। हालांकि बदले मौसम ने कुछ खलल डाला है मगर जिन्हें घर पुतवाना है वे समय से चीजें मंगाकर घर में रख लेना चाहते हैं। इस समय पेंट व डिस्टेंपर के साथ भवन निर्माण सामग्री की भी जमकर खरीदारी हो रही है।आमजन से लेकर प्रतिष्ठित लोगों तक घर, दुकान, कार्यालय व प्रतिष्ठानों को सजाने का कार्य करा रहे हैं

*सजने लगे घर व दफ्तर
दीपावली पर्व महज कुछ दिनों के बाद है। ऐसे में निर्माण व सजावट के कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। घरों में छोटे-छोटे निर्माण कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। जो नए निर्माण पूरे हो गए हैं, उनमें सजावट का कार्य चल रहा है। इसके लिए घरों, दफ्तरों व प्रतिष्ठानों को चमकाने के लिए सामान की खरीदारी की जा रही है*

वर्जन
इस साल रंग पेंट की खरीदारी और वर्ष की बजाय बारिश से थोड़ी लेट सीजन चालू हुआ है लेकिन अब कलर बिकने लगा है

रंग पेंट व्यापारी मुकेश पाटीदार बजरंग हार्डवेयर सुसनेर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!