Advertisement

सरकारी बसों में 5 दिन फ्री में सफर

संवाददाता देवेन्द्र कुमार
रुदावल,भरतपुर-राजस्थान

सरकारी बसों में 5 दिन फ्री में सफर


भरतपुर। राजस्थान के 18 लाख से ज्यादा युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान सरकार ने समान पात्रता परीक्षा सेकेंडरी लेवल के स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। अब सामान पात्रता परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी सरकारी बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे। स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड दिखाकर परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले और परीक्षा खत्म होने के 2 दिन बाद तक राजस्थान के किसी भी क्षेत्र के शहर गांव या कस्बे में अपने निवास स्थान, कोचिंग संस्थान या फिर प्रदेश के किसी भी हिस्से से परिवहन निगम की बसों में अपने परीक्षा केंद्र तक फ्री में सफर कर सकेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पोस्ट कर यह जानकारी दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!