Advertisement

आईटीआई पलवल में लगाए गए शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 176 छात्र हुए शॉर्ट लिस्ट

आईटीआई पलवल में लगाए गए शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 176 छात्र हुए शॉर्ट लिस्ट

-चार प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिस के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे

पलवल-19 अक्तूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेशानुसार प्रदेश की नोडल आईटीआई पलवल में छात्रों को अधिक से अधिक शिक्षुता एवं रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस जॉब एवं अप्रेंटिसशिप मेले का उद्घाटन नगर परिषद पलवल के चेयरमैन यशपाल ने किया। इस मेले के आयोजन में जिला सहायक रोजगार अधिकारी डा. नेहा सिंह का भी सहयोग किया।
आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य एवं सहनोडल अधिकारी इंद्राज सिंह ने बताया कि इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में फरीदाबाद, पलवल के औद्योगिक क्षेत्रों से विभिन्न उद्योगों ने भाग लिया। इनमें जेबीएम इंडस्ट्रीज पलवल, ट्रिनिटी टच प्राइवेट लिमिटेड पृथला, स्वर्ण इंफ्राटेल प्राइवेट लिमिटेड पलवल, शिवानी लॉक्स लिमिटेड पृथला, एसकेएच सियाक प्राइवेट लिमिटेड पलवल, पीआईसीएल इंडिया लिमिटिड, डी डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड, साधु ऑटोपाट्स, सनशेरा इंजीनियरिंग पृथला न्यू एलेंबरी पलवल आादि शामिल रहे ।
प्लेसमेंट अधिकारी लेफ्टिनेंट उदय सिंह आईटीआई ने बताया कि इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 176 पासआउट छात्रों ने पंजीकरण कराया। इसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लेकर 138 आईटीआई पास छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया और उनको उद्योगों में आने का समय दिया गया तथा शिवानी लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड पृथला द्वारा मौके पर ही चार प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिस के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया।
उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा आईटीआई पासशुदा छात्र छात्राओं को रोजगार एवं शिक्षुता पर लगाया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!