सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान
अब्दुल सलाम रंगरेज
मंगरोप मेंअवैध बायोडीजल के ड्रम में लगी आग–सर्विस सेंटर की आड़ में चल रहा अवैध गैस रेफलिंग का धंधा-

भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र में कस्बे के एक खेत में ड्रम में रखें 5000 लीटर बायोडीजल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे डीजल जल गया। वही इस घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई।
खेत में लगी आग के धुंए का बवंडर 5 किलोमीटर दूर से भी नजर आ रहा था।
बताया जा रहा है कि नारायण माली मंगरोप कस्बे के सांवरिया मंदिर के सामने सर्विस सेंटर की आड़ में 1 वर्ष से बायोडीजल बेच रहा था। पुलिस थाने से 100 मीटर की दूरी पर यह धंधा चल रहा था ।लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। आग के समय बड़ी संख्या में लोगों ने मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया। वही खेत पर बने केलूपोश मकान भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में कुछ लोग लंबे समय से वाहनों में अवैध रूप से गैस रिफलिंग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग स्कूल के पास भी अवैध रूप से वाहनों में सीएनजी गैस भर रहे हैं। प्रशासन के संज्ञान में होते हुए भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। और इन लोगों के हौसले बढ़ रहे हैं। लोगों ने इस क्षेत्र में चल रहे अवैध गैस रिफलिंग पर रोक लगने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

















Leave a Reply