सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है।शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है।पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त,चद्रोदय-चन्द्रास्त काल,तिथि,नक्षत्र,मुहूर्त, योगकाल,करण,सूर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
श्री सनातन हिंदू पंचांग-19.10.2024
नियमित गोचर राशिफल सहित
शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात्
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
_________________________________
____________ आज विशेष ____________
कार्तिक मास में अपनाइए तुलसी से जुड़े सरल से नियम, सकारात्मक भागयोन्नति में सहायक
_________________________________
_________ दैनिक पंचांग विवरण ________
__________________________________
आज दिनांक……………….. .19.10.2024
कलियुग संवत्……………………….. .5126
विक्रम संवत्………………………….. 2081
शक संवत्…………………………….. 1946
संवत्सर………………………….श्री कालयुक्त
अयन……………………………… दक्षिणायन
गोल…………………………………… दक्षिण
ऋतु……………………………………… शरद्
मास…………………………………. .कार्तिक
पक्ष………………………………………कृष्ण
तिथि……..द्वितीया. प्रातः 9.49 तक / तृतीया
वार………………………………….. .शनिवार
नक्षत्र….. भरणी. प्रातः 10.47 तक / कृतिका
चंद्रराशि…….. मेष. अपरा.4.10 तक / वृषभ
योग……. सिद्धि. सायं. 5.40 तक / व्यतिपात्
करण…………………….गर. प्रातः 9.49 तक
करण…वणिज. रात्रि. 8.14 तक / विष्टि(भद्रा)
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
_______________________________
–सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय…………………. प्रातः 6.33.09 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 5.59.08 पर
दिनमान-घं.मि.सै…………………11.25.59
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 12.34.31
चंद्रास्त………………….. 8.24.47 AM पर
चंद्रोदय……………………7.21.51 PM पर
राहुकाल..प्रातः 9.25 से 10.50 तक(अशुभ)
यमघंट…अपरा. 1.42 से 3.08 तक (अशुभ)
गुलिक……………..प्रातः 6.33 से 7.59 तक
अभिजित……. मध्या.11.53 से 12.39 तक
हवन मुहुर्त……………………… आज नहीं है
पंचक…………………………….आज नहीं है
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार……उड़द का सेवन कर यात्रा करें
_________________________________
विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय
______🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞________
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है…
_________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
_________________________________
भद्रा वास शुभाशुभ विचार
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
________________________________
💥🌄🌞🌞🕉️🌞🌞🌄💥
दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट
________________________________
ग्रह राशि अंश कला नक्षत्र चरण चरणाक्षर
_________________________________
लग्न ………………… तुला 1°30′ चित्रा 3 रा
सूर्य …………………. तुला 1°56′ चित्रा 3 रा
चन्द्र ………………. मेष 24°3′ भरणी 4 लो
बुध ^ ……………… तुला 14°4′ स्वाति 3 रो
शुक्र …………. वृश्चिक 7°18′ अनुराधा 2 नी
मंगल …………. मिथुन 29°26′ पुनर्वसु 3 हा
बृहस्पति * ….. वृषभ 26°56′ मृगशीर्षा 2 वो
शनि * ………. कुम्भ 19°13′ शतभिषा 4 सू
राहू * …….. मीन 11°17′ उत्तरभाद्रपद 3 झ
केतु * …………… .कन्या 11°17′ हस्त 1 पू
_________________________________
दिन का चौघड़िया
_________________________________
शुभ……………….प्रातः 7.59 से 9.25 तक
चंचल………….अपरा. 12.16 से 1.42 तक
लाभ…………….अपरा. 1.42 से 3.08 तक
अमृत……………अपरा. 3.08 से 4.33 तक
_________________________________
रात्रि का चौघड़िया
_________________________________
लाभ………. सायं-रात्रि. 5.59 से 7.33 तक
शुभ…………… रात्रि. 9.08 से 10.42 तक
अमृत……रात्रि. 10.42 से 12.16 AM तक
चंचल..रात्रि. 12.16 AM से 1.51 AM तक
लाभ…..रात्रि. 4.59 AM से 6.34 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
________________________________
10.47 AM तक—–भरणी—4——-लो
04.10 PM तक—कृतिका—-1——-अ
________ राशि मेष – पाया स्वर्ण ________
________________________________
09.34 PM तक—कृतिका—-2——–ई
03.02 AM तक—कृतिका—-3——–उ उपरांत रात्रि. तक—कृतिका—-4——–ए
________ राशि वृषभ – पाया स्वर्ण ______
________________________________
___________ आज का दिन ___________
_______________________________
व्रत विशेष…………………………….. नहीं है
अन्य व्रत…………… कार्तिक स्नान व्रत जारी
दिन विशेष……………………………. नहीं है
पर्व विशेष………………………………नहीं है
समय विशेष……पवित्र चातुर्मास विधान जारी
दिवस विशेष………..राष्ट्रीय मेमोग्राफी दिवस
दिवस विशेष…… अंतरराष्ट्रीय नव मित्र दिवस
पंचक…………………………….आज नहीं है
विष्टि(भद्रा)……….. रात्रि. 8.24 से रात्रि पर्यंत
हवन मुहूर्त(अग्निवास)…………. आज नहीं है
खगोलीय…………………………….. ..नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………… . .नहीं है अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग………………………….. नहीं है
_______________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
________________________________
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
_______________________________
दिनांक………………………. .20.10.2024 तिथि………… कार्तिक कृष्णा तृतीया रविवार
व्रत विशेष……………………….. करवा चौथ
चंद्रोदय………………… रात्रि. 8.14 Pm पर
अन्य व्रत…………… कार्तिक स्नान व्रत जारी
दिन विशेष……………………………. नहीं है
पर्व विशेष………………………………नहीं है
समय विशेष……पवित्र चातुर्मास विधान जारी
दिवस विशेष………………..विश्व शेफ दिवस
दिवस विशेष………..राष्ट्रीय एकजुटता दिवस
पंचक…………………………….आज नहीं है
विष्टि(भद्रा)…………………..प्रातः 6.46 तक
हवन मुहूर्त(अग्निवास)……………… आज है
खगोलीय……… कर्के भौम. अपरा. 2.24 पर
खगोलीय…… बुधोदय पश्चिमे. रात्रि. 9.37 पर
सर्वा.सि.योग…………………………. . नहीं है अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
_______________________________
आज की विशेष प्रस्तुति
धर्म ज्योतिष आध्यात्म वास्तु राशिफल
________________________________
कार्तिक मास में अपनाइए तुलसी से जुड़े सरल से नियम, सकारात्मक भागयोन्नति में सहायक
18 अक्टूबर से कार्तिक का पवित्र महीना शुरु हो रहा है जो 15 नवंबर को समाप्त होगा। इस महीने में भगवान विष्णु और उनकी अर्धांगिनी माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इस दौरान करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली और छठ जैसे पावन त्यौहार मनाते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस कार्तिक मास में भगवान श्री कृष्ण और जगत के पालनहार भगवान श्री नारायण का ध्यान करने से सारे संकट दूर होते हैं।
कार्तिक का महत्व: जिस प्रकार सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का महत्व होता है उसी प्रकार इस कार्तिक मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। कार्तिक के इस पावन महीने में विष्णु भगवान की पूजा करना हमारे भाग्य, सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है। ऐसी भी मान्यता है कि कार्तिक में विष्णु पूजन करने से लंबी आयु प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस मास में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व और करने योग्य उपाय।
मां तुलसी का महत्व: कार्तिक मास में तुलसी को पत्तों से भगवान विष्णु की पूजा करने से नारायण अति प्रसन्न रहते हैं। ऐसे तो रोजाना शाम को तुलसी के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए लेकिन कार्तिक मास में इसका अलग ही महत्व है। तुलसी पूजन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। इसके अलावा उस व्यक्ति को जीवन का मूल्य कहे जाने वाले धर्म अर्थ, काम और मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। सुबह उठ कर तुलसी के पत्ते का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। इससे हमारा शरीर कष्ट मुक्त रहता है।
चबाने से बचें: तुलसी के सेवन के समय यह बात ध्यान में रखें कि इसके पत्तों को चबाना नहीं चाहिए बल्कि उसे हल्के गुनगुने पानी के साथ निगलना चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी के पत्ते में पारा होता है जो दांतों के लिए नुकसानदायक होता है। कार्तिक मास में दाल का सेवन करना भी वर्जित माना गया है। इस मास में दाल खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इस समय में प्रोटीन डाइट लेने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
कार्तिक मास का स्नान: चातुर्मास के चार महीनों में से कार्तिक आखिरी महीना है। इसके अलावा कार्तिक का महीना स्नान और दान-पुण्य के लिए विशेष महत्व रखता है।इस मास में पूजा करने से और ब्रह्मचर्य का पालन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास में घर से बाहर जाकर किसी नदी में स्नान करना, गायत्री मंत्र का जाप और दिन में केवल एक समय का भोजन करने से शुभ फलों की प्राप्ति के साथ हमारा शरीर बदलते मौसम के लिए भी तैयार होता है।
प्रयाग का महत्व: कार्तिक मास के दौरान प्रयाग नदी में स्नान करना सबसे लाभकारी बताया गया है। लेकिन किसी कारणों से आप वहां स्नान करने में असमर्थ हैं तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर सभी नदियों का सच्चे मन से ध्यान करके स्नान करना चाहिए।कार्तिक मास में सुबह स्नान के बाद सूर्य देवता को जल चढ़ाने के बाद ही दिन के बाकी कार्य करने चाहिए।
________________________________
आज का राशिफल
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। बच्चे कोई दिल ख़ुश करने वाली ख़बर ला सकते हैं। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताज़ा करना न भूलें। परिवार जीवन का अभिन्न अंग होता है। आज अपने परिवार के साथ आप घूमने का आनंद ले सकते हैं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपके रचनात्मक शौक़ आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपका संगी आपका भला सोचता है इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा। दोस्तों के साथ मजाक करते दौरान अपनी सीमाओं को लांघने से बचें नहीं तो दोस्ती खराब हो सकती है।
मिथुन– (क की कू घ ङ छ के को ह)
अगर आज आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। आध्यात्म की ओर आज आपका झुकाव देखा जा सकता है और आप किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।
कर्क– (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सफल रहेगा। किसी दोस्त की सहायता करके आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।
सिंह– (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। आपका जीवनसाथी आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास उपहार मिल सकता है। दिन के पहले भाग में ख़ुद को थोड़ा अलसाहट भरा महसूस कर सकते हैं, लेकिन अगर आप घर से बाहर निकलने की हिम्मत जुटाएँ तो काफ़ी काम किया जा सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। परिवार में नए सदस्य के आने की ख़बर आपको रोमांचित कर देगी। समारोह आयोजित कर इस ख़ुशी को सबके साथ बांटें। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी से दूर नहीं हो सकेंगे। आपकी तंदरुस्ती आज आपके घर वालों को खुशी देगी।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। अपने प्रियजनों के साथ फ़िल्म देखना बढ़िया और मज़ेदार रहने वाला है।
वृश्चिक– (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज एक भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। ऐसी जानकारी ज़ाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज़्यादा मिठास है। रिश्तों से परे आपकी अपनी भी एक दुनिया है और उस दुनिया में आज आप दस्तक दे सकते हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज की अवांछित यात्राएँ थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तैल से मालिश करें। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बाद आप बहुत शान्त और तरोताज़ा महसूस करेंगे।
मकर– (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। दोस्तों के साथ आप बेहद मज़ेदार समय गुज़ार सकते हैं। साथ ही ऐसी जगहों पर जाने की भी संभावना हैं जहाँ नए लोगों से मुलाक़ात हो सके।
कुंभ– (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने ख़याल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएँ खड़ी कर सकते हैं। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पुराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का अहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है।
मीन– (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज अपने दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। व्यापार में आज अच्छा खास लाभ होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको भारी नुक़सान की तरफ़ धकेल सकता हैक। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी ज़िन्दगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है। दोस्तों के साथ फ़ोन पर गपशप से बढ़िया और क्या हो सकता है, इससे आपकी ऊब भी दूर होगी।
___________________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
_________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
_________________________________


















Leave a Reply