Advertisement

बीकानेर-दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को बच्चों सहित घर से निकाला, चार के खिलाफ मामला दर्ज

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ थाने में कस्बे की एक महिला ने अपने पति सहित चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बिग्गाबास निवासी 29 वर्षीय सुमन पुत्री हरिप्रसाद रेगर ने निवासी राजगढ़ निवासी अपने पति राधेश्याम रेगर,सास गणपति देवी, जेठ सुशील व काका सुसर ओमप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 7 दिसंबर 2010 में श्रीडूंगरगढ़ में हिन्दू रीति रिवाज से हुआ। विवाह के कुछ महिनों बाद पति व सास सहित आरोपियों ने उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने उसे एक मोटरसाइकिल व एक लाख रूपए की मांग करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। परिजनों व समाज के लोगों ने पंच पंचायती कर उसे वापस ससुराल भेजा सुमन ने बताया कि 12 अगस्त 2021 को पति और सास ने मोटरसाइकिल के लिए रुपये नहीं लाने पर गंभीर रूप से मारपीट की और बच्चों समेत उसे घर से बाहर निकाल दिया। परिवार के समझाने पर भी ससुराल वालों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया और दहेज की मांग पूरी न होने पर धमकी दी। पिछले तीन वर्षों से सुमन अपने माता-पिता के साथ पीहर में रह रही है, जबकि उसका ससुराल पक्ष उसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। सुमन के अनुसार, आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह अपने दो बेटों- आयुष (12 वर्ष) और तन्मय (8 वर्ष) के साथ कठिनाइयों का सामना कर रही है। अब न्याय की उम्मीद में उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने परिवादिया की शिकायत पर राधेश्याम, सास गणपति देवी, जेठ सुशील,और काक ससुर ओमप्रकाश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 406, 323, और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक धर्मपाल वर्मा को सौंपी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!