Advertisement

गौरव गौत्तम के मंत्री बनते ही पलवल में ख़ुशी का माहौल, घर में बधाई देने वालों का ताँता

गौरव गौत्तम के मंत्री बनते ही पलवल में ख़ुशी का माहौल, घर में बधाई देने वालों का ताँता

पलवल-18 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा]

हरियाणा के पलवल जिले से नायब सिंह सैनी की भाजपा सरकार में मंत्री बने युवा चेहरा गौरव गौतम के शपथ लेते ही उसके परिवार व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले में तीन विधानसभा सीट है, जिनमें से 25 वर्ष बाद किसी विधायक को मंत्री मंडल में शामिल किया गया है, जबकि बीती सरकार में जिले से तीनों सीटों पर भाजपा के विधायक थे, इस बार दो पर है।
भाजपा नेतृत्व ने उन्हें पलवल से मौजूदा विधायक की टिकट काटकर विधानसभा की टिकट थमा दी। जिस पर उन्होंने 34 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। उनकी जीत से जहां परिवार में खुशी थी, वहीं उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। अब उन्हें नायब सिंह सैनी की सरकार में मंत्री मंडल में शामिल करने पर परिवार व समर्थकों की खुशी को भाजपा ने दो गुणा कर दिया।
गौरव गौतम सामान्य परिवार से आते है, उनके परिवार में कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। गौरव गौतम ने पढ़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से यात्रा शुरू की और पिछले दस वर्ष से वे राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें युवा मोर्चा में राष्ट्रीय सचिव व महाराष्ट्र व गुजरात का प्रभारी व सह प्रभारी भी नियुक्त किया। उन्होंने राजनीति में जो जिम्मेदारी मिली, उसे बेखूबी निभाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!