Advertisement

बीकानेर-पढ़े जिले व आस -पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

बीकानेर के जयपुर रोड पर एक बस की टक्कर से युवक की मौत की खबर सामने आई है। घटना बुधवार देर रात नापासर थाना क्षेत्र के रायसर के पास की है। जहां पर स्लीपर बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में रायसर निवासी भादर सिंह की मौत हो गयी। जहां पर हादसे के बाद सड़क लम्बा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया गया। हादसे के बाद क्रेन की सहायता से बस को थाने ले जाया गया।

2.कोर्ट ने मृतक के परिजनों को 72 लाख रुपए का मुआवजा देने के दिए आदेश

न्यायालय मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण,बीकानेर ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का फैसला सुनाया है। प्रकरण इस प्रकार है कि 23 मार्च 2017 को मृतक राजाराम पुत्र पुरखाराम महिया वाहन मोटरसाईकिल पर सवार होकर नोखा से अपने गांव सुरपुरा जा रहा था। उसी दौरान रात्रि लगभग नौ-साढ़े नौ बजे एनएच-89 पर बुधरों की ढाणी से आगे भामटसर की तरफ से लोडबॉडी टैक्सी के चालक ने वाहन को तेजगति, गफलत व लापरवाही से चलते हुए गलत दिशा में आकर मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाईकिल पर सवार राजाराम को गंभीर चोटें आई। जिससे कारण राजाराम की मृत्यु हो गई। मृतक राजाराम बीएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) के पद पर कार्यरत था। जिसका मुआवजा दावा मृतक के परिजनों की ओर से एडवोकेट ओम प्रकाश गोदारा ने पेश किया व उसकी पैरवी की। जिसमें न्यायालय ने मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि 72,60,912 रुपए व दावा प्रस्तुत करने की दिनांक 11 मई 2017 से इस राशि पर सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज अदा करने के लिए वाहन लोडबॉडी के मालिक व चालक एवं बीमा कंपनी को संयुक्त रूप से तथा पृथक-पृथक के रूप से उत्तरदायी माना है।

3.शहर के इस थाना क्षेत्र में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारी रेड, छह जुआरी चढ़े हत्थे

नयाशहर पुलिस ने जुए पर कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जुआरियों से 14 हजार 860 रुपए नकदी जब्त की है। पुलिस के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशन व सुपरविजन में यह कार्रवाई नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृतव में की गई। पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ रेड देकर सार्वजनिक स्थान कोठारी हॉस्पीटल के पीछे गजनेर रोड बीकानेर से ताश के पत्तों पर रूपये का दावं लगाकर जुआ खेल रहे छः आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें सुनील पुत्र सत्यनारायण जाति माली उम्र 30 साल निवासी जस्सूसर गेट के बाहर, मोहित भूतडा पुत्र राजकुमार भूतडा जाति बनिया उम्र 26 साल निवासी चम्पा बाई की बगेची जस्सूसर गेट, राम चौधरी पुत्र आसुराम चौधरी जाति जाट उम्र 42 साल निवासी जस्सूसर गेट के बाहर, ललित गहलोत पुत्र देवकिशन गहलोत जाति माली उम्र 33 साल निवासी जस्सूसर गेट के बाहर, दशरत पुत्र सुगनचन्द जाति बाह्रमण उम्र 47 साल निवासी जस्सूसर गेट के बाहर, रामकिशन आचार्य पुत्र मुलचन्द आचार्य उम्र 37 साल निवासी रजनी हॉस्पीटल के पीछे जस्सूसर गेट के बाहर को गिरफ्तार किया। आरोपियों से जुआ राशि 14860 रूपये मय 52 ताश के पत्ते जब्त किये प्रकरण दर्ज किया गया।

4.आदर्श कॉलोनी में मारा छापा घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई कर सामग्री की जब्त

घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक दुरूपयोग की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देश अनुसार गुरुवार को औचक कार्यवाही की गई। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि आदर्श कॉलोनी पीबीएम अस्पताल के पीछे औचक निरीक्षण के दौरान छापा मारा गया। जहां गुरमीत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह को मौके पर वाहनों में घरेलू गैस सिलेंडर से एलपीजी गैस भरते हुए पाया गया। मौके पर तीन घरेलू गैस सिलेंडर,एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। महला ने बताया कि घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग एलपीजी अधिनियम 2000 के खंड सं. 3,4,5 व 7 का स्पष्ट उल्लघंन है। जब्त की गई समस्त सामग्री अनूप गैस एजेंसी रानी बाजार के गोदाम में सुरक्षित रखने के लिए सुपुर्द कर पाबंद किया गया, जिससे न्यायालय से आदेश प्राप्ति तक जब्त सामान को यथावत सुरक्षित रखा जाए। इस दौरान प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह व प्रखर भार्गव टीम में शामिल रहे।

5. बस स्टैंड के सामने होटल में सैक्स रैकेट पकड़ा, इशारा मिलते ही कार्रवाई, पांच युवक और दस युवतियां पकड़ी

श्रीगंगानगर शहर की पुरानी आबादी थाना पुलिस ने गुरुवार रात केंद्रीय बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल पर कार्रवाई कर सैक्स रैकेट पकड़ा। पुलिस को यहां कुछ युवक-युवितयों के अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई कर दस युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी बी. आदित्य को गुरुवार रात शहर के बस स्टैंड के सामने स्थित होटल हांसल में कुछ युवकों और युवतियों के होने और वहां कुछ अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मौके पर एक बोगस ग्राहक भेजा। बोगस ग्राहक बनकर गए व्यक्ति ने होटल का संचालन कर रहे व्यक्ति से सौदा तय कर लिया। उसने होटल के अंदर के हालात देखे। वहां के हालात देखकर उसने बाहर मौजूद पुलिस टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर दी। मौके से दस युवतियां और पांच युवक पकड़े गए।

6.बीकानेर में इस जगह ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत

गंगाशहर थाना इलाके में सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा धारणिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के अनुसार दिनेश खत्री और उसका दोस्त रमेश जिम में एक्सरसाइज करने के लिए देशनोक से अपनी स्कूटी से रवाना हुए थे। पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दिनेश खत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश पाणेचा पुत्र घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से तुरंत पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

7.चचेरे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में बीकानेर रेफर

हनुमानगढ़। जागरण में हुए विवाद में दो चचेरे भाइयों पर चाकू और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें एक की मौत हो गई, दूसरे को इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है। संगरिया पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। एसपी अरशद अली ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों के गठन का निर्देश दिया है। प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे किसी पुरानी रंजिश होना बताया जा रहा है। घटना हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र की है। संगरिया थानाप्रभारी तेजवंत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव दीनगढ़ के बालाजी धाम में जागरण चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर रात करीब 2 बजे हरिपुरा गांव निवासी राजू और उसके चचेरे भाई रवि का अन्य युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान अन्य युवकों ने चाकू व धारदार हथियारों से राजू और रवि पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में राजू की मौत हो गई, रवि को इलाज के लिए बीकानेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, शव को हनुमानगढ़ के जिला अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने वारदात स्थल को सील कर सुरक्षित करवाया हैं। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

8.ई-मित्र पर मिली 20 यूनिवर्सिटी की 700 फर्जी डिग्रियां, तीन लोग गिरफ्तार

जयपुर में 2 ई-मित्र से 20 यूनिवर्सिटी की 700 से ज्यादा मार्कशीट और डिग्रियां जब्त की गई हैं। पुलिस ने डिग्रियों के साथ तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये डिग्रियां बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी की हैं। ये डिग्रियां बिना परीक्षा लिए और बिना क्लास अटेंड किए फर्जी तरीके से यूनिवर्सिटी की मिलीभगत से दलालों के जरिए दी जा रही थीं। इस केस की गंभीरता को देखते हुए एसीपी बस्सी के सुपरविजन में एक एसआईटी का भी गठन किया गया है।
डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम का कहना है कि कुछ ई- मित्र संचालकों द्वारा कई यूनिवर्सिटी और शिक्षण संस्थानों की मार्कशीट, सर्टिफिकेट, डिग्री, माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनाने और बेचने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम बनाकर प्रताप नगर में दो जगह दबिश दी गई। पुलिस टीम को मौके से डिग्रियां मिलने के साथ- साथ कई फर्जी स्टाम्प भी मिले। इनमें बच्चों के नाम से किराया-नामा भी बने हुए थे।

चेक बुक, क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी मिले

तेजस्वनी गौतम के अनुसार बुधवार शाम 7 बजे पहली कार्रवाई प्रताप नगर में सेक्टर 8 स्थित यूनिक एजुकेशन कंसल्टेंट में की गई। यहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास मिश्रा को गिरफ्तार किया। यहां से पुलिस को 18 यूनिवर्सिटी के दस्तावेज मिले। आरोपी विकास ने बताया कि उनका एक और ऑफिस है। जो सेक्टर-8 एसएसआईटी सेंटर मैन मार्केट प्रताप नगर में है। यहां से पुलिस ने सत्यनारायण और विकास अग्रवाल को गिरफ्तार किया। दोनों जगह तलाशी के दौरान भारी मात्रा में डिग्रियां, मार्कशीट, सर्टिफिकेट, किराया-नामा, चेक बुक, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड मिलने पर दो एफआईआर दर्ज की गई।

दलालों के माध्यम से दी जा रहीं डिग्रियां

डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम के अनुसार ई-मित्र की आड़ में बेरोजगार युवाओं को प्रलोभन देकर बिना परीक्षा लिए और बिना क्लास अटेंड किए फर्जी तरीके दलालों के माध्यम से डिग्रियां दी जा रही थीं। इसमें यूनिवर्सिटी प्रशासन की भी मिलीभगत है। डिग्री की एवज में मोटा पैसा लिया जा रहा था।

डिग्री के अलावा अन्य दस्तावेज भी जब्त किए

ई-मित्रों से डिग्रियों के अलावा 29 किराया-नामा, 12 चेक बुक, 97 शपथ पत्र, 14 बैंक पास बुक, 13 डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड, 9 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग के आईडी कार्ड, 7 मोबाइल, 1 पेटीएम मशीन, 2 डीवीआर, 1 पावर सप्लाई केस, 1 कैमरा डिजीटल, 1 राउटर, 1 सीपीयू इंटेल कंपनी, 1 मोनिटर लेनोवो कंपनी, 2 लैपटॉप, 2 पेन ड्राइव और 1 प्रिंटर जब्त किया गया।

9. पैदल चल रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर पैर की हड्डी टूटी

रात को पैदल चल रहे व्यक्ति के साथ शराब के नशे में बाइक सवार युवकों द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के कोटगेट के अंदर आठ अक्टूबर की रात को करीब 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रकाश चित्र के पीछे रहने वाले चेतन पंवार ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। परिवादी ने बताया कि रात के समय में उसके पिता पैदल साइड में चल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर दो युवक शराब के नशे में धुत होकर आए और उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता के दाहिने पैर की हड्डी टूट गयी। साथ ही गिरने से शरीर पर चोटें आयी है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10.बैंक खाते से पैसे किये पारविाा परिवादी पहुंचा थाने

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक खाते से पैसे निकालने का मामला दंतौर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला चक 17 बीएलडी निवासी सतपाल पुत्र श्रवण सिंह बावरी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके अकाउंट से 87602 रुपए धोखाधड़ी एवं षड्यंत्रपूर्वक हड़प लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!