Advertisement

बीकानेर-प्रताप बस्ती हनुमान जी मन्दिर में आज शरद पूर्णिमा पर होंगे विशेष आयोजन लगेगा बाबा को खीर का भोग पढ़े पूरी खबर

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ--कस्बे के बिग्गा बास प्रताप बस्ती में स्तिथ प्रसिद्ध इच्छापूर्ति हनुमान जी मन्दिर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज विशेष आयोजन होंगे मन्दिर के पुजारी अशोक गिरी गुसाईं ने बताया की आज रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। जिसमे ज्यादा से ज्यादा भक्तों के पहुंचने की अपील की है। बाबा की विशेष पूजा अर्चना के साथ विशेष श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही सुंदरकांड पाठ शुरु होगा जिसमें गायक कलाकार दीपक छंगाणी एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी उसके बाद रात्रि में 12 बजे बाबा की विशेष आरती होगी जिसमें हर साल की तरह इस साल भी विशेष खीर का भोग लगाकर श्रृद्धालुओं में खीर का वितरण किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!