सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है।शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है।पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त,चद्रोदय-चन्द्रास्त काल,तिथि,नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल,करण,सूर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
श्री सनातन हिंदू पंचांग-17.10.2024
नियमित गोचर राशिफल सहित
शुभ गुरुवार – 🌞 – शुभ प्रभात्
74-30 मध्यमान 75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
_________________________________
_________ आज विशेष _________
भगवान् शिव के ऐसे भक्ति अनुष्ठान जिन्हें स्वीकारना भगवान शिव की विवशता होती है उनमें शिव वास देखा जाना अनिवार्य होता है।
_________________________________
______ दैनिक पंचांग विवरण ______
__________________________________
आज दिनांक……………….. .17.10.2024
कलियुग संवत्…………………………5126
विक्रम संवत्………………………….. 2081
शक संवत्……………………………..1946
संवत्सर………………………….श्री कालयुक्त
अयन……………………………… दक्षिणायन
गोल…………………………………… दक्षिण
ऋतु………………………………………शरद्
मास………………………………….. आश्विन
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि….पूर्णिमा. अपरा. 4.56 तक / प्रतिपदा
वार…………………………………….गुरुवार
नक्षत्र….. .रेवती. अपरा. 4.20 तक / अश्विनी
चंद्रराशि……… मीन. अपरा. 4.20 तक / मेष
योग………… हर्षण. रात्रि. 1.41* तक / वज्र
करण……………विष्टि(भद्रा) प्रातः 6.49 तक
करण………………… बव. अपरा. 4.56 तक
करण……. बालव. रात्रि. 3.04*तक / कौलव
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
_______________________________
-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय…………………. प्रातः 6.32.07 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 6.00.55 पर
दिनमान-घं.मि.सै…………………11.28.48
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 12.31.42
चंद्रोदय………………….. 5.54.38 PM पर
चंद्रास्त…………………… 7.03.35 AM पर
राहुकाल…अपरा.1.43 से 3.09 तक(अशुभ)
यमघंट……प्रातः 6.32 से 7.58 तक (अशुभ)
गुलिक…………..प्रातः 9.24 से 10.50 तक
अभिजित……. मध्या.11.54 से 12.39 तक
पंचक…………….. अपरा. 4.20 पर समाप्त
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………….आज नहीं है
दिशाशूल………………………..दक्षिण दिशा
दोष परिहार…….दही का सेवन कर यात्रा करें
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞________
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है…
_________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
_________________________________
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
________________________________
💥🌄🌞🌞🕉️🌞🌞🌄💥
* दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट *
________________________________
ग्रह राशि अंश कला नक्षत्र चरण चरणाक्षर
_________________________________
लग्न ………………कन्या 29°32′ चित्रा 2 पो
सूर्य …………….. कन्या 29°57′ चित्रा 2 पो
चन्द्र ………………. मीन 23°48′ रेवती 3 च
बुध ^ …………….. तुला 10°57′ स्वाति 2 रे
शुक्र …………. वृश्चिक 4°53′ अनुराधा 1 ना
मंगल …………..मिथुन 28°32′ पुनर्वसु 3 हा
बृहस्पति * ….वृषभ 26°59′ मृगशीर्षा 2 वो
शनि * ……….कुम्भ 19°19′ शतभिषा 4 सू
राहू * ……..मीन 11°24′ उत्तरभाद्रपद 3 झ
केतु * …………….कन्या 11°24′ हस्त 1 पू
_________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
_________________________________
शुभ………………..प्रातः 6.32 से 7.58 तक
चंचल…………..पूर्वा. 10.50 से 12.17 तक
लाभ……………अपरा. 12.17 से 1.43 तक
अमृत…………….अपरा. 1.43 से 3.09 तक
शुभ………………..सायं. 4.35 से 6.01 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
_________________________________
अमृत……… सायं-रात्रि. 6.01 से 7.35 तक
चंचल……………. रात्रि. 7.35 से 9.09 तक
लाभ…रात्रि. 12.17 AM से 1.51 AM तक
शुभ…..रात्रि. 3.25 AM से 4.59 AM तक
अमृत….रात्रि. 4.59 AM से 6.33 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
________________________________
11.04 AM तक—-रेवती—-3——-च
04.20 PM तक—-रेवती—-4——ची
________राशि मीन – पाया स्वर्ण________
_________________________________
09.35 PM तक–अश्विनी—-1——-चू
02.51 AM तक–अश्विनी—-2——-चे
उपरांत रात्रि. तक–अश्विनी—-3——चो
________राशि मेष – पाया स्वर्ण_______
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष…………………………….. नहीं है
अन्य व्रत…………… कार्तिक स्नान व्रत प्रारंभ
दिन विशेष…………… ऋषि वाल्मीकि जयंती
दिन विशेष……………… ऋषि पाराशर जयंती
दिन विशेष…..श्री अजमीढ़ जयंती (स्वर्णकार)
पर्व विशेष…………. पूर्णिमा स्नान पुण्य लाभ
समय विशेष……पवित्र चातुर्मास विधान जारी
दिवस विशेष……. विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस
दिवस विशेष………………..विश्व ट्राॅमा दिवस
पंचक……………… अपरा. 4.20 पर समाप्त
विष्टि(भद्रा)………………….. प्रातः 6.49 तक
हवन मुहूर्त……………………….आज नहीं है
खगोलीय……….तुलायांsर्क.. प्रातः 7.43 पर
सर्वा.सि.योग………प्रातः 6.42 से रात्रि पर्यंत अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
_______________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
________________________________
__अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी___
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
दिनांक……………………….. 18.10.2024 तिथि………. कार्तिक कृष्णा प्रतिपदा शुक्रवार
व्रत विशेष…………………………….. नहीं है
अन्य व्रत…………… कार्तिक स्नान व्रत जारी
दिन विशेष……………………कृषि भूमि पूजा
पर्व विशेष………………………………नहीं है
समय विशेष……पवित्र चातुर्मास विधान जारी
दिवस विशेष…..राष्ट्रीय गुलामी विरोधी दिवस
पंचक…………………………….आज नहीं है
विष्टि(भद्रा)………………………. आज नहीं है
हवन मुहूर्त…………………………… आज है
खगोलीय……………………………….नहीं है
सर्वा.सि.योग………………अपरा. 1.26 तक अमृत सि.योग………………………… नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
_______________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष आध्यात्म वास्तु राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
भगवान् शिव के ऐसे भक्ति अनुष्ठान जिन्हें स्वीकारना भगवान शिव की विवशता होती है उनमें शिव वास देखा जाना अनिवार्य होता है।
रुद्राभिषेक, शिवार्चन, महामृत्युंजय अनुष्ठान सहित शिव जी के कई अनुष्ठान अचूक होते हैं।
उनकी प्रार्थनायें और उर्जायें भगवान शिव तक पहुंचती ही हैं. इनके लिये पहले से पता करलें कि शिव जी उस समय क्या कर रहे हैं।
कहा जाता है भोलेनाथ अपने भक्तों की भक्ति से विवश होकर हर समय उनकी प्रार्थनायें पूरी करने में जुटे रहते थे. जिससे ब्रह्मांड के कामकाज प्रभावित होने लगे।
इसे ऐसे समझें जैसे कोई प्राइम मिनिस्टर हर दिन 24 घंटे जनसमस्यायें ही सुनता रहे तो राज काज नही चल सकता। उसके लिये भी समय देना जरूरी होता है।
देवताओं के समक्ष बड़े संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। साथ ही शिव जी के परिवार के लोग उनका साथ पाने को तरसने लगे। तब भगवान विष्णु ने शिव वास का नियम बनाया ताकि भोलेनाथ को भक्तों की पुकार सुनने के साथ ही संसार का संचालन करने का भी समय मिल सके। साथ ही वे कुछ समय अपने परिवार को भी दे सकें।
शिव वास से पता चलता है कि उस समय भगवान शिव क्या कर रहे हैं। उनसे प्रार्थना का कौन सा समय उचित है।
नारद ऋषि द्वारा रचित शिव वास देखने का फार्मूला समझ लें। उसके अनुसार शिव वास का विचार करें।
जिस दिन रुद्राभिषेक या कोई भी विशेष शिव साधना करनी हो उस दिन की तिथि को 2 गुना कर दें। उसमें 5 जोड़ दें। उसके टोटल को 7 से डिवाइड करें।
उससे प्राप्त शेष शिव वास बताता है।
शेष 1,2,3 बचे तो शिव वास अनुकूल है।उसमें रुद्राभिषेक या शिव का कोई भी विशेष अनुष्ठान कर सकते हैं. शेष में 0, 4, 5, 6 बचे तो शिव वास प्रतिकूल है।
उसमें रुद्राभिषेक या महामृत्युंजय प्रयोग या विषेश शिव अनुष्ठान न करें।
1 शेष आने का मतलब है भगवान शिव माता गौरी के साथ भक्तों के कल्याण का काम कररहे है। इस समय की गई शिव साधना सुख समृद्धि जरूर देती है।
2 भगवान कैलाश पर विराजमान होकर आनंद में होते हैं। इस समय की गई शिव साधनासे परिवार में हर तरह के सुख स्थापित होते हैं।
3 शेष आने का मतलब है भगवान शिव माता पार्वती के साथ नंदी पर सवार होकर लोगों का दुख दूर करने निकले हैं। इस समय की गई शिव साधना से मनोकामनायें जरूर जरूर होती हैं।
0 शेष आने का मतलब है भगवान शमशान में विराजमान हैं. इस समय की विशेष शिवसाधना मृत्यु या मृत्यु तुल्य कष्ट देने वाली बताई गई है।
4 शेष आने का मतलब है महादेव दूसरे देवी देवताओं की समस्या सुन रहे हैं। इस समयकी विशेष शिव साधना दुख पैदा करने वाली बताई गई है।
5 शेष आने का मतलब है शिवशंकर माता पार्वती के साथ एकांत वास में हैं। इस समय की विशेष शिव साधना संतान को पीड़ित करने वाली बताई गई है।
6 शेष आने का मतलब है भगवान शिव भोजन ग्रहण कर रहे हैं। इस समय की विशेषशिव साधना रोग पैदा करने वाली बताई गई है।
तिथि की गणना शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक 1 से 30 तक करें.
– सोमवार, प्रदोष, शिवरात्रि पर शिव वास देखने की जरूरत नही होती।
– ज्योतिर्लिंग क्षेत्र में शिव वास देखने की जरूरत नही होती।
–शिव जी की सामान्य पूजा अर्चना में शिव वास देखने की जरूरत नही होती।
-मानस पूजा में शिव वास देखने की जरूरत नही होती।
-जनहितार्थ की जाने वाली विशेष शिव साधनाओं में भी शिव वास की जरूरत नही होती
–शिव गुरू के समक्ष अपनी बात रखने के लिये कभी शिव वास की जरूरत नही होती।
सबका जीवन सुखी हो, यही हमारी कामना है।
हर हर महादेव।
________________________________
आज का राशिफल
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख़याल है, आपको तनाव दे सकती है। नए संपर्क बनाने और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए की गयी यात्रा फलदायी साबित होगी। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक ख़ूबसूरत बदलाव से गुज़रेगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें।अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। आपका रचनात्मक काम आस-पास के लोगों को अचरज में डाल देगा और आपको काफ़ी सराहना मिलेगी। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़ता ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। खाली समय का सही उपयोग करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। अपने किसी मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी का बोझ दूर करने के लिए घरेलू कामकाज में हाथ बटाएँ। इससे आपको साथ में काम करने का आनंद मिलेगा और जुड़ाव महसूस होगा। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। आप लम्बे समय से दफ़्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना संभव है। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज किसी संभावित चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्व में सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना असंभव है। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपके लिए ख़ास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको लाभ होगा। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आपके लिए आज ख़ास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज स्वतः ही अपनी चिकित्सा करना घातक सिद्ध होगा। कोई भी औषधि लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी ज़रूरत है। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। आप लम्बे समय से दफ़्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना संभव है। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। संभव है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज पिता आपको जायदाद से बेदख़ल करने की धमकी दे सकते हैं। लेकिन निराश न हों। ध्यान रखें कि संपन्नता दिमाग़ को ज़ंग लगा देती है और कठिनाई उसे पैना करती है। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के समय आपको धन लाभ हो सकता है। मुसीबत के समय परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी। आप दूसरों के तजुर्बों से कुछ सबक़ सीख सकते हैं। यह आपके आत्मविश्वास की मज़बूती के लिए बहुत ज़रूरी है। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घर पर आपके बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे- कोई भी क़दम उठाने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें।
___________________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
_________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
________________________________


















Leave a Reply