Advertisement

बीकानेर-नाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की नाबालिग युवती को एक युवक ने प्रेमी बन कर फोन पर बहला फुसला कर घर से भागने और दोस्तों के साथ मिल कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गत 19 सितम्बर को युवती की गुमशुदगी श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुई थी एवं 23 सितम्बर को युवती को नागौर के भंडेर से दस्तयाब कर लिया गया। लड़की ने बताया की नागौर के एक युवक ने फ़ोन पर उससे दोस्ती की और बहला फुसला कर उदरासर में बंद पड़े अपने चाचा के मकान पर ले गया एवं उदरासर निवासी दो युवकों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक युवती को बाईक पर बैठा कर नागौर छोड़ आए। पुलिस ने 23 सितम्बर को युवती को नागौर के भेंडेर से दस्तयाब कर लिया गया पुलिस ने भेंडेर नागौर निवासी उसके कथित प्रेमी व उदरासर निवासी दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं जोड़ते हुए मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंपी
है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!