Advertisement

बीकानेर-दयानन्द विद्यालय की बालिका टीम राज्यस्तरीय मलखंभ में दूसरे और बालक टीम रही तीसरे स्थान पर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का किया गया भव्य स्वागत

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं की टीम ने भरतपुर में संपन्न हुई 68 वी राज्य स्तरीय मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे राजस्थान में दूसरे स्थान पर रही है। वही विद्यालय के छात्रों की टीम राज्य स्तर पर तीसरे स्थान पर रही है। दोनों टीमों के आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर विद्यालय में स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसमें छात्र व छात्राओं की टीम का स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय में गुरुकुल नरेला दिल्ली से श्रीमान सोमवीर जी ने बच्चों को माला पहनकर स्वागत किया श्वेता आचार्य नरेला गुरुकुल दिल्ली,दीपमाला डागा ने छात्राओं की टीम को माला पहनकर स्वागत किया सुमंजी मंजू,सुनीता बेनीवाल,संपत कंवर,JPS स्कूल के संचालक श्रीमान कुंभाराम घिंटाला,आर्यस्थली विद्यापीठ बेनीसर के संचालक श्रीमान अमित आर्य,रणवीर खींची,विजेंद्र कस्वां,जेठमल चुरा,सुमित अनिल आर्य,सुभाष कड़वासरा,प्रभुसिंह राजपुरोहित विजय सिद्ध मोहनजी व अनेक नागरिक मौजूद रहे। सभी आए हुए अतिथियों का विद्यालय संचालक श्रीमान सुभाष जी शास्त्री ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!