Advertisement

शहीद सोसायटी के प्रधान ने दिया त्यागपत्र नए प्रधान का चुनाव 20 अक्टूबर को

शहीद सोसायटी के प्रधान ने दिया त्यागपत्र नए प्रधान का चुनाव 20 अक्टूबर को

पलवल-13 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

शहीद धींगड़ा वैल्फेयर सोसायटी पंजीकृत पलवल के अध्यक्ष लव कुमार धींगड़ा ने अपनी निजी व्यस्तता के कारण अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। सोसायटी के नए प्रधान का चुनाव सोसायटी सदस्यों में से ही आगामी 20 अक्टूबर को होगा।
प्रधान लव कुमार धींगड़ा ने बताया कि उनको दिल्ली मीडिया में एक बड़ी जिम्मेवारी मिली है। जिसके चलते उन्हें सोसायटी के प्रधान पद पर दी जा रही अपनी निस्वार्थ सेवाएं समाप्त कर दी हैं। अब वे दिल्ली में मीडिया में एक बड़े वेतनमान पर अपनी बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे।
नया प्रधान चुने जाने तक नियमानुसार सोसायटी के उपप्रधान विनोद कुकरेजा कार्यवाहक प्रधान के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!