Advertisement

श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की युवा इकाई द्वारा रक्तदान शिविर सम्पन्न,41 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित

श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की युवा इकाई द्वारा रक्तदान शिविर सम्पन्न,41 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित

पलवल-13 अक्तूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

यहाँ की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल द्वारा आयोजित 3 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होने वाले 25 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की शृंखला में श्री वैश्य अग्रवाल सभा की युवा इकाई द्वारा आज दोपहर दो बजे तक ओमेक्स सिटी फेस 1 स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में पंचवटी के महंत श्री ऋषिदास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेन्दर सोरोत तथा अपना ब्लड बैंक के निदेशक डॉ प्रशांत गुप्ता रहे। कार्यक्रम श्री वैश्य अग्रवाल सभा की युवा इकाई के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश गुप्ता ने की जबकि संचालन दिनेश अग्रवाल ने किया। जिला केमिस्ट एसोसिएसन द्वारा सहयोगी संस्था के रूप में सहयोग किया। कार्यक्रम संयोजक रवि गुप्ता तथा सहयोगी विनोद जिंदल ने बताया की की शिविर बेहद सफल रहा और अंत तक रक्तदाता आते रहे। कार्यक्रम में सभा के महामंत्री शैलेंदर सिंगला, देवेन्द्र गुप्ता,धनश्याम सिंगला, यशपाल मंगला,महेन्द्र शास्त्री,जय श्री जिंदल,कविता मंगला, पूनम बंसल,संजय गुप्ता, चन्दीराम गुप्ता,डॉ अशोक सिंगला,के एल गुप्ता,जितेंदर गुप्ता,अनुभव मंगला, गुलशन गोयल,अनिल बंसल अमरु वाले, जितेंदर चावला,शिवराम,विरेनद्र पाल सिंह, कुलदीप शर्मा, बन्शीधर मखिजा आदि हस्तियों ने सहयोग प्रदान किया।

 


सभा के सचिव शैलेंदर सिंगला ने बताया गुरुवार 18 अक्टूबर को स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता 10 बजे प्रातः एवं मेहँदी रचे हाथ प्रतियोगिता 11 बजे प्रातः महाराजा अग्रसेन सेवा सदन,ओमेक्स सिटी फेस -1,में कराई जायेगी। शनिवार 19 अक्टूबर को पलवल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 10 बजे प्रातः से 1 बजे तक महाराजा अग्रसेन सेवा सदन,ओमेक्स सिटी में होगा जिसमें ह्रदय, पेट, लीवर, दिमाग, किडनी, कैंसर, सांस, चेस्ट,हड्डी,जोड़,आँख,नाक,कान,गला,स्त्री एवं अन्य सभी रोगों की फ्री जांच अकॉर्ड हॉस्पिटल के नामी विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा की जायेगी जबकि बी.पी.,ब्लड शुगर, ईसीजी, होमोग्लोबिन, पीएफटी (फेफड़ों की जांच),बीएमडी (हड्डी जांच) आदि के टेस्ट निशुल्क किये जायेंगें।
रविवार 27 अक्टूबर को परिवार एवं दीपावली मिलन एवं समापन समारोह प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक होगा। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह एवं महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के दुसरे चरण के निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा तथा नव निर्वाचित विधायकों का नागरिक अभिनन्दन समारोह भी आयोजित होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!