Advertisement

नवनिर्वाचित विधायक गौरव गौत्तम ने पलवल नगर परिषद का किया ओचक निरिक्षण

नवनिर्वाचित विधायक गौरव गौत्तम ने पलवल नगर परिषद का किया ओचक निरिक्षण

पलवल-11 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पलवल विधायक गौरव गौतम ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी डयूटी से गैरहाजिर मिले। गौरव गौतम ने कहा कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी डयूटी से गैरहाजिर मिले है। उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


विधायक गौरव गौतम ने कहा कि नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया है। लेकिन कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए है। नगर परिषद द्वारा आमजन को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई है।उन्होंने कहा कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार को समाप्त कर जीरो टॉलरेंस के आधार पर काम किया जाएगा। आमजन को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली स्कीमों का लाभ प्रदान किया जाएगा। नगर परिषद में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
गौरव गौतम ने कहा कि पलवल के विकास को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। लोगों की जन समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सम्मान किया जाएगा। पलवल के विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत साफ है। सबका साथ सबका विकास के आधार पर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएगें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!