बी के स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधि-विधान से कुंकुम अक्षत लगाकर किया कन्या पूजन
पलवल-11 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा
अन्तर्राष्ट्रिय बालिका दिवस और नवरात्रि के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा पलवल और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज की ओर से महिला सहभागिता प्रकल्प के अंतर्गत कन्या पूजन का आयोजन बी के सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में किया। कार्यक्रम का संयोजन भारत विकास परिषद शाखा पलवल की महिला संयोजिका अल्पना मित्तल और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल ने सयुक्तरुप से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रिय सचिव महिला सहभागिता शशि मंगला,प्रान्तिय अधिकारी सतीश कोशिश , जिला समन्वयक भगवत सिंगला, पूर्व प्रान्तिय अधिकारी अनिल मंगला ,जिला अध्यक्ष स्वतंत्र गोयल, शाखा सचिव रविदत्त शर्मा ने संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर देवी आरती की और कन्या पूजन कर सभी कन्याओं को टीका लगाया। जहां स्कूल विद्यार्थियों ने देवी स्त्रोतम का पाठ एवम् स्तुति की।

शशि मंगला ने कन्या पूजन का महत्व बताते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। शक्ति का स्वरूप नारी स्वयं अपने भाग्य की विधाता बन सकती है। कंजक के रूप में पूजे जाने वाली नारी आज भी कई राक्षसी ताकतों का सामना कर रही है, ऐसे में जरूरत है नारी को अपनी अंदरूनी ताकत को जगाने की और समाज को दुर्गा का रूप दिखाने की। कार्यक्रम संयोजक अल्पना मित्तल और विकास मित्तल ने सभी को नवरात्रों की शुभकामनाए देते हुए कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना स्थान बनाया है, उसके बावजूद कहीं ना कहीं वह समाज की दरिदगी का शिकार हो रही है, उन्होंने कहा कि बेशक समय बदल चुका है फिर भी महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा हेतु मां दुर्गा का रूप धारण करना ही होगा। पुरुष प्रधान समाज की धारणा बेशक खत्म हो चुकी है, पर फिर भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई सहारों की जरूरत पड़ती है, इसलिए समाज को चाहिए कि जगत जननी की उपेक्षा न करें और समाज में समरसता बनी रहे उसके लिए औरतों को भी बराबर का सम्मान दें। संस्थाओ ने कन्या पूजन के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि जिस घर में देवी की पूजा होती है उस घर पर कभी भी दुष्ट शक्तियां प्रभावी नहीं होती।सभी कन्याओं को फल, स्टेशनरी में पेंसिल, रबड़, स्केल, शॉपनर और वैक्स कलर साथ में बिस्कुट और जूस दिया। कन्या पूजन में उपहार मिलने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी दी। इस मौके पर धर्मेन्द्र मंगला, नीरु मंगला, भुपेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र सिंह , अंजु शर्मा, मोहना, यशवंत शर्मा ,राजेन्द्र सिंह, गोपाल शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।


















Leave a Reply