Advertisement

सोनभद्र -पुलिस ने नगर में पटाखे की बड़ी खेप बरामद किया कुछ संदिग्ध हिरासत में

 

पुलिस ने नगर में पटाखे की बड़ी खेप बरामद किया कुछ संदिग्ध हिरासत में

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र नगर में घनी आबादी के बीच अवैध तरीके से भंडारित पटाखे की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है आगामी त्योहारों के लिए यह माल रखा गया था मौके से करीब चार कुंतल पटाखे मिले हैं इसे जप्त कर पुलिस छानबीन में जुट गई है कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है दशहरा और दीपावली पर पटाखे की खूब बिक्री होती है इस त्योहार के लिए लाइसेंस धारक अभी से पटाखे की खेप मगाने लगे हैं सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर उनका भंडारण किया जा रहा है बृहस्पतिवार को सीओ सिटी डॉक्टर चारु द्विवेदी को मुखबिर ने नगर के मध्य अवैध अतरीके से भंडारण की सूचना दी सी ओ के निर्देश में सदर कोतवाल सत्येंद्र राय फोर्स के साथ अंबेडकर नगर मोहल्ले में पहुंचे यहां एक मकान के अंदर पटाखे रखे गए थे भंडारण का कोई लाइसेंस भी नहीं था जिस जगह पटाखा रखा गया था उसके चारों तरफ घनी आबादी थी रास्ते ऐसे थे जहां आपात स्थिति में पुलिस व फायर ब्रिगेड का वहां पहुंचने में भी दिक्कत होती है पुलिस ने सारा माल जप्त कर लिया इसे कोतवाली लाकर छानबीन शुरू कर दी गई है कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि मौके से करीब चार कुंतल पटाखे मिले हैं इसे अवैध तरीके से भंडारी किया गया था पूरा माल जप्त कर जांच की जा रही है कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है अभी यह स्पष्ट नहीं की बरामद माल किसका है केस दर्ज विधि करवाई पटाखा कारोबार के लिए 16 लोगों को जारी है लाइसेंस जिले में पटाखा कारोबार के लिए कुल 16 लोगों को लाइसेंस जारी किया गया है हर लाइसेंस को यह हिदायत दी गई है कि वह पटाखे का भंडारण आबादी क्षेत्र से दूर रखें वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हर वक्त मौजूद रहे साथ ही आवा गमन पानी सहित अन्य सुविधाएं भी रखी जाएं बावजूद इसके कई लाइसेंसी इसका उल्लंघन कर रहे हैं हाल में प्रदेश के कुछ इलाकों में हुई घटनाओं के बाद सतर्कता नहीं बर्ती जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!