Advertisement

सोनभद्र – आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में अध्ययनरत कक्षा-10वीं एक मेधावी छात्रा रितिका कुमारी को सांकेतिक रूप में “एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), सोनभद्र” नियुक्त किया गया-

 

 

आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में अध्ययनरत कक्षा-10वीं एक मेधावी छात्रा रितिका कुमारी को सांकेतिक रूप में “एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), सोनभद्र” नियुक्त किया गया-

सांकेतिक रुप में नियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने सुनी फरियादियों की समस्याएं-

 

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्ररेणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरूकता लाने के क्रम में आज दिनांक-10.10.2024 को आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र की दसवीं कक्षा में अध्ययनरत एक मेधावी छात्रा रितिका कुमारी पुत्री संजय कुमार को सांकेतिक रूप में “एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र” बनाई गयी । आज दिनांक 10.10.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में सांकेतिक अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने पुलिस कार्यालय पर अपनी समस्या लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह के साथ पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहें ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!