Advertisement

सोनभद्र -*टाटा संस के मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन नवल टाटा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि* —

*टाटा संस के मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन नवल टाटा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि* —

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र 10 अक्टूबर 2024 अलग पूर्वाचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा एवं भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन के सयुक्त तत्वाधान में भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून और टाटा संस के मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में स्‍वर्गवास हो गया। संस्था की तरफ से रतन नवल टाटा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ! श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल दुबे ने किया ! मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि रतन टाटा जी को उनकी विरासत और योगदान हमेशा हम लोगों के दिलों में रहेगा। रतन टाटा जी ने भारतीय उद्योग जगत को नई दिशा दिखाई और टाटा समूह को विश्व स्तर पर पहुंचाया। उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना ने हमें प्रेरित किया। रतन टाटा जी की याद में हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।

आपकी विरासत अमर है।

आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा,आपकी दूरदर्शिता ने हमें आगे बढ़ने की राह दिखाई। आपकी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना हमें प्रेरित करती है।

 

भारतीय विधिक सहायता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कहा की रतन नवल टाटा भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे और उनको भारत रत्न मिलना चाहिए । इस अवसर परएड राजेश यादव,एड सुरेश सिंह कुशवाहा, एड विमल प्रसाद सिंह,फूल सिंह पटेल, सन्तोष चतुर्वेदी, नवेद्र भूषण दुबे, क्रेशा जायसवाल,एड रूपेश गुप्ता, परवेज सहित कई लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!