रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट
डीटीसी बस मार्शलों की बहाली पर दिल्ली सचिवालय ड्रामा शुरू : सौरभ भारद्वाज ने पकड़ लिये बीजेपी नेताओं के पैर

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के 10 हजार मार्शलों की बहाली और उन्हें परमानेंट करने मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली सचिवालय मे जमकर हंगामा हुआ दरअसल बीजेपी विधायकों ने आज इस मामले को लेकर सीएम आतिशी से मुलाकात की जिसके बाद सीएम ने इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाई और डीटीसी बस मार्शलों को रेगुलराइज करने का रेजोल्यूशन साइन किया इसके बाद आप के विधायकों ने बीजेपी विधायकों को इस रेजोल्यूशन पर एलजी वीके सक्सेना के दस्तखत कराने के लिए एलजी आॉफिस चलने के लिए कहा लेकिन सचिवालय के बाहर विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ऐसा करने से आनाकानी करते रहे इसी को लेकर आप और बीजेपी बीचोंबीच हाइवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया यहां तक कि दिल्ली सरकार मे स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विजेन्द्र गुप्ता के पैर पकड़ लिये इसके बाद आम आदमी पार्टी के कई दूसरे नेता भी जमीन पर लेटने लगें बीजेपी के विधायकों को घेर लिया अपने साथ जाने के लिए मनाने लगे बाद में जब बीजेपी के सभी विधायक मान गए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी मे एलजी के दफ्तर तक गईं और आप के सभी विधायक वहां पहुंचे
आप नेताओं को एलजी से मिलने नहीं दिया गया
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेताओ को एलजी से मिलने नहीं जानें दिया गया इसको लेकर सौरभ भारद्वाज और दूसरे नेताओं ने एलजी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसके बाद सभी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत मे लिया गया















Leave a Reply