Advertisement

एडवोकेट यतेंद्र शर्मा ने कराया संकीर्तन हनुमान चालीसा का पाठ

एडवोकेट यतेंद्र शर्मा ने कराया संकीर्तन हनुमान चालीसा का पाठ

रिपोर्टर -इश्तियाक अली जिला बिजनौर

धामपुर। एडवोकेट यतेंद्र शर्मा ने अपने निवास पर संकीर्तन हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन कराया। धामपुर नगर की अग्रणी धार्मिक संस्था श्रीमद् हनुमंत सेवा समिति पंजीकृत द्वारा बाबा नीम करोली कृपा कुंज के संस्थापक श्री रामदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित संकीर्तन हनुमान चालीसा का शुभारंभ पंडित पवन कौशिक जी महाराज द्वारा विधि विधान पूजन से कराया गया । कार्यक्रम में मुख्य यजमान जितेंद्र शर्मा तथा उनकी पत्नी श्रीमती उर्मिला शर्मा रहे। इसके उपरांत श्रीमद् हनुमत सेवा समिति पंजीकृत के द्वारा सात बार बजरंगबली हनुमान चालीसा का पाठ का उच्चारण किया गया।

तत्पश्चात बजरंगबली दरबार के सेवक एवं सेविकाओं द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर सुभाष कौशिक पंकज भटनागर डॉ अनुज वर्मा बाबा नीम करोली कृपा कुंज के संस्थापक रामदास जी महाराज पंकज वर्मा एडवोकेट यतेंद्र शर्मा उत्कर्ष प्रकृति ,देवभूषण शर्मा विशाल शर्मा श्रीमती पारुल शर्मा डॉक्टर सतीश कुमार शर्मा श्रीमती अंकित शर्मा डॉक्टर ईश्वर चंद सोनी शर्मा शिवम शिवांगी लता शर्मा सूची शर्मा अनिल शर्मा अश्वनी अशोक शर्मा अखिलेश शर्मा भरत शर्मा मुकेश शर्मा श्रीमती अनीता शर्मा मयंक शर्मा ,वैभव दिनेश शर्मा श्रीमती रेखा शर्मा कौटिल्य माही ओम प्रकाश शर्मा श्रीमती मीना शर्मा तरुण शर्मा शास्त्री श्रीमती दिव्या कौशिक एडवोकेट मुकेश शर्मा तरुण शर्मा शास्त्री धर्मेंद्र पवार आशु सैनी श्रीमती रानी देवी ,श्रीमती मुन्नी देवी महावीर सिंह आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में बाबा बजरंगबली महाराज को भोग लगा प्रसाद का वितरण किया गया। श्रीमद् हनुमत सेवा समिति पंजीकृत के द्वारा कार्यक्रम के आयोजक परिवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!