Advertisement

बीकानेर-1 अक्टूबर 2024 मंगलवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है।शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है।पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त,चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त, योगकाल,करण,सूर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🌄 *श्री सनातन हिंदू पंचांग-01.10.2024🌄*

✴️ *नियमित गोचर राशिफल सहित✴️*

🕉️ *शुभ मंगलवार 🌞- शुभ प्रभात् 🕉️*

___________________
____________आज विशेष____________
जानिए, माथे पर तिलक लगाने के चमत्कारी प्रभाव और लगाने संबंधी नियमों की जानकारी ______________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
🌄💥🌞💥🌄
______________________
आज दिनांक……………….. .01.10.2024
कलियुग संवत्…………………………5126
विक्रम संवत्………………………….. 2081
शक संवत्……………………………..1946
संवत्सर………………………….श्री कालयुक्त
अयन………………………………दक्षिणायन
गोल…………………………………… दक्षिण
ऋतु………………………………………शरद्
मास…………………………………..आश्विन
पक्ष………………………………………कृष्ण
तिथि..चतुर्दशी. रात्रि. 9.39 तक / अमावस्या
वार…………………………………. मंगलवार
नक्षत्र…पू.फाल्गु. प्रातः 9.16 तक / उ.फाल्गु
चंद्रराशि…… सिंह. अपरा. 4.02 तक / कन्या
योग…………शुक्ल. रात्रि. 2.16* तक / ब्रह्म
करण………….विष्टि(भद्रा). प्रातः 8.22 तक
करण……शकुनि. रात्रि. 9.39 तक / चतुष्पद
_____________________ 🌞✴️🌄✴️🌞
*नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) **लगा हुआ हो*
*वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है***
_____________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट

🌄🏵️🌞🏵️🌄 _____________________

*-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-*
____________________

सूर्योदय…………………. प्रातः 6.24.49 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 6.16.46 पर
दिनमान-घं.मि.सै…………………11.51.56
रात्रिमान-घं.मि.सै……………….. 12.08.28
चंद्रास्त…………………….5.37.33 PM पर
चंद्रोदय……………………5.50.56 AM पर
राहुकाल..अपरा. 3.19 से 4.48 तक(अशुभ)
यमघंट…प्रातः 9.23 से 10.52 तक (अशुभ)
गुलिक………… अपरा. 12.21 से 1.50 तक
अभिजित……. .मध्या.11.57 से 12.45 तक
पंचक…………………………………. नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)…………..आज नहीं है
दिशाशूल…………………………. .उत्तर दिशा
दोष परिहार…….. गुड़ का सेवन कर यात्रा करें ______________________
🌄 *विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय* 🌄
_🌞🌞🌞🌞🌞_
*अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता. ______________________*
*ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..*
_____________________
**प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और*
*बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है…**
____________________
**गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं*
*12 मिनट बाद का समय कहलाता है**
🌄✡️✡️✡️✡️🌄 ______________________✴️ *भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️*
_____________________
*भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें* ..
_____________________
🌄🌞🌞🕉️🌞🌞🌄
* *दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट ** ______________________
*ग्रह राशि अंश कला नक्षत्र चरण चरणाक्षर*
_____________________
लग्न ……………… कन्या 13°47′ हस्त 2 ष

सूर्य …………………. कन्या 14°9′ हस्त 2 ष
चन्द्र ……….. सिंह 25°16′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू
बुध ^ …………….. कन्या 14°17′ हस्त 2 ष
शुक्र …………….. . तुला 15°28′ स्वाति 3 रो
मंगल ……….. ..मिथुन 20°41′ पुनर्वसु 1 के
बृहस्पति ……..वृषभ 26°59′ मृगशीर्षा 2 वो
शनि * ………कुम्भ 20°14′ पूर्वभाद्रपद 1 से
राहू * ………मीन 12°15′ उत्तरभाद्रपद 3 झ
केतु * ……………..कन्या 12°15′ हस्त 1 पू
_____________________🌄 *दिन का चौघड़िया🌄*
_____________________
चंचल……………प्रातः 9.23 से 10.52 तक
लाभ…………..पूर्वा. 10.52 से 12.21 तक
अमृत………….अपरा. 12.21 से 1.50 तक
शुभ……………..अपरा. 3.19 से 4.48 तक
______________________ 🌄 *रात्रि का चौघड़िया* 🌄
______________________
लाभ……………. .रात्रि. 7.48 से 9.19 तक
शुभ…….रात्रि. 10.50 से 12.21 AM तक
अमृत..रात्रि. 12.21 AM से 1.52 AM तक
चंचल….रात्रि. 1.52 AM से 3.23 AM तक ______________________
✴️🌄✴️🌄 ______________________
( *विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )*
_____________________
🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄
_____________________
🕉️ *शुभ शिववास की तिथियां* 🕉️
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_____________________
🌄🏵️✴️🏵️🌄
_____________________
**दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण*

*संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा* , *ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..*

*आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..**
_____________________
*समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर*
____________________

09.16 AM तक–पू.फाल्गुनी—–4——टू
04.02 PM तक–उ.फाल्गुनी—–1——टे

________राशि सिंह – पाया चांदी________
____________________

10.48 PM तक–उ.फाल्गुनी—–2—–टो
05.35 AM तक–उ.फाल्गुनी—–3——प
उपरांत रात्रि तक–उ.फाल्गुनी—–4—–पी

________राशि कन्या – पाया चांदी ______
________________
____________आज का दिन___________
🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄
____________________
व्रत विशेष……………………………. .नहीं है
अन्य व्रत……………………………… .नहीं है
दिन विशेष……………………श्राद्ध पक्ष जारी
दिन विशेष…..ई. 2024 अक्टूबर मास प्रारंभ
श्राद्ध विशेष……………………चतुर्दशी श्राद्ध
श्राद्ध विशेष………. दग्धशस्त्रादिहतानां श्राद्ध
पर्व विशेष………………………………नहीं है
समय विशेष……पवित्र चातुर्मास विधान जारी
दिवस विशेष……..अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
दिवस विशेष……….अंतरराष्ट्रीय काफी दिवस
दिवस विशेष….विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस
पंचक………………………………….. नहीं है
विष्टि(भद्रा)…………………..प्रातः 8.22 तक
हवन मुहूर्त……………………… आज नहीं है
खगोलीय……………………………… नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है अमृत सि.योग………………………… .नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है
____________________
🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄
_____________________
*__अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी___*
🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄 ______________________
दिनांक………………………..02.10.2024 तिथि…….. आश्विन कृष्णा अमावस्या बुधवार
व्रत विशेष……………………………. .नहीं है
अन्य व्रत……………………………… नहीं है
दिन विशेष…………………. श्राद्ध पक्ष संपूर्ण
दिन विशेष…………..गांधी एवं शास्त्री जयंती
दिन विशेष……… देवपितृ प्रयोजन अमावस्या
श्राद्ध विशेष……….सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध
पर्व विशेष………………………………नहीं है
समय विशेष……पवित्र चातुर्मास विधान जारी
दिवस विशेष……..अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस
दिवस विशेष……. अंतर्राष्ट्रीय पर्यावास दिवस
पंचक………………………………….. नहीं है
विष्टि(भद्रा)……………………………. नहीं है
हवन मुहूर्त…………………………….आज है
खगोलीय……………………………… नहीं है
सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है अमृत सि.योग…………………………. नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है ______________________ ✴️ *आज की विशेष प्रस्तुति* ✴️
💥 *धर्म ज्योतिष आध्यात्म वास्तु राशिफल 💥*
🕉️✴️
____________________
जानिए, माथे पर तिलक लगाने के चमत्कारी प्रभाव और क्या है इसके नियम!!!!!!

हिन्दू धर्म में कुछ ऐसी परंपराएं हैं जिनका महत्व तो बहुत है, लेकिन समय के साथ-साथ वह धूमिल पड़ती जा रही है। प्राचीन काल में जब भी राजा महाराजा शुभ कार्यों के लिए जाते थे तो माथे पर तिलक लगवाकर जाते थे।

कोई राजा महाराजा युद्ध के लिए भी जाते थे, तो विजय के लिए अपने ईष्ट को याद करते थे और माथे पर तिलक लगाकर जाते थे। यूं तो माथे पर तिलक लगाने के लिए अलावा हिन्दू परंपराओं में गले, हृदय, दोनों बाजू, नाभि, पीठ, दोनों बगल आदि मिलाकर शरीर के कुल 12 स्थानों पर तिलक लगाने का विधान है।

वैसे शास्त्रों में विस्तार से मस्तिष्क पर तिलक लगाने के महत्व के बारे में बताया गया है। हालांकि, अब तो इस विधान को वैज्ञानिक भी मानने लगे हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि मस्तक पर तिलक लगाने से शांति और ऊर्जा मिलती है।

भारत में कई तरह के तिलक प्रचलित हैं। चंदन, गोपीचंदन, सिंदूर, रोली, भस्म इत्यादि। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि किस दिन कौन-सा तिलक लगाकर घर से शुभ कार्यों के लिए निकले। जिससे हर कार्यों में सफलता मिले और मस्तिष्क को शांति और बल मिले?

इस क्रम में आज हम आपको ज्योतिष के अनुसार सुझाया गया तिलक और उसके पीछे की मान्यता बता रहे हैं। तिलक कई प्रकार के होते हैं। मृतिका, भस्म, चंदन, रोली, सिंदूर, गोपी आदि। सनातन धर्म में शैव, शाक्त, वैष्णव व अन्य मतों के अलग-2 तिलक होते हैं। चंदन का तिलक लगाने से पापों का नाश होता है। व्यक्ति संकटों से बचता है। उस पर लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ज्ञान तंतु संयमित व सक्रिय रहते हैं।

चंदन के प्रकार: हरि चंदन, गोपी चंदन, सफेद चंदन, लाल चंदन, गोमती और गोकुल चंदन।

दिन के अनुसार धारण करें :

1 सोमवार : सोमवार का दिन भगवान शंकर का दिन होता है तथा इस वार का स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन का कारक ग्रह माना गया है। मन को काबू में रखकर मस्तिष्क को शीतल और शांत बनाए रखने के लिए आप सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इस दिन विभूति या भस्म भी लगा सकते हैं।

2 मंगलवार : मंगलवार को हनुमानजी का दिन माना गया है। इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने से ऊर्जा और कार्यक्षमता में विकास होता है। इससे मन की उदासी और निराशा हट जाती है और दिन शुभ बनता है।

3 बुधवार : बुधवार को जहां मां दुर्गा का दिन माना गया है वहीं यह भगवान गणेश का दिन भी है। इस दिन का ग्रह स्वामी है बुध ग्रह।
इस दिन सूखे सिंदूर (जिसमें कोई तेल न मिला हो) का तिलक लगाना चाहिए। इस तिलक से बौद्धिक क्षमता तेज होती है और दिन शुभ रहता है।

4 गुरुवार : गुरुवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है। बृहस्पति ऋषि देवताओं के गुरु हैं। इस दिन के खास देवता हैं ब्रह्मा। इस दिन का स्वामी ग्रह है बृहस्पति ग्रह। गुरु को पीला या सफेद मिश्रित पीला रंग प्रिय है। इस दिन सफेद चन्दन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर लेप को माथे पर लगाना चाहिए या टीका लगाना चाहिए। हल्दी या गोरोचन का तिलक भी लगा सकते हैं। इससे मन में पवित्र और सकारात्मक विचार तथा अच्छे भावों का उद्भव होगा जिससे दिन भी शुभ रहेगा और आर्थिक परेशानी का हल भी निकलेगा।

5 शुक्रवार : शुक्रवार का दिन भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मीजी का रहता है। इस दिन का ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह है। हालांकि इस ग्रह को दैत्यराज भी कहा जाता है। दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य थे। इस दिन लाल चंदन लगाने से जहां तनाव दूर रहता है वहीं इससे भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। इस दिन सिंदूर भी लगा सकते हैं।

6 शनिवार : शनिवार को भैरव, शनि और यमराज का दिन माना जाता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है शनि ग्रह। शनिवार के दिन विभूत, भस्म या लाल चंदन लगाना चाहिए जिससे भैरव महाराज प्रसन्न रहते हैं और किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देते। दिन शुभ रहता है।

7 रविवार : रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य का दिन रहता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है सूर्य ग्रह जो ग्रहों के राजा हैं। इस दिन लाल चंदन या हरि चंदन लगाएं। भगवान विष्णु की कृपा रहने से जहां मान-सम्मान बढ़ता है वहीं निर्भयता आती है।

______________________

आज का राशिफल

मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज खेलों और आउटडोर गतिविधियों में आपकी भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज जीत का जश्न आपके दिल को ख़ुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। दफ़्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअस्ल आपका शुभचिंतक है। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप तय समय से पहले वापस लौट सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज जो भी शारीरिक बदलाव आप करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। व्यापार में आज अच्छा खास लाभ होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। करिअर में तरक़्क़ी के लिए नयी क्षमताएँ विकसित करना और नयी तकनीकें सीखना महत्वपूर्ण रहेगा। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आउटडोर गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। ज़रूरत के समय आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज ख़ुद को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में वृद्धि करेगा। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। जो लोग अपनेे प्रेमी से दूर रहते हैं उन्हें आज अपने प्रेमी की याद सता सकती है। रात के वक्त प्रेमी से घंटों फोन पर बात कर सकते हैं। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि स्थिति आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में आगे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। महिला सहकर्मी बहुत मददगार रहेंगी और अटके कामों को भली-भांति पूरा करने में सहयोग देंगी। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज बेकार का तनाव और चिंताएँ ज़िंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। परिवार में नए सदस्य के आने की ख़बर आपको रोमांचित कर देगी। समारोह आयोजित कर इस ख़ुशी को सबके साथ बांटें। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुज़ार सकते हैं।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी- ख़ास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीक़े से चीज़ों को इस्तेमाल नहीं करेंगे तो। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। । आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे- इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते हैं और बोलते हैं। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
____________________

अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!