सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
1.भाई-भतीजे सहित तीन जनों पर घर में घुसकर
बंधक बनाने व चोरी करने का आरोप मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव अमृतवासी में सुखराम पुत्र मोतीराम जाट ने अपने भाई और भतीजे सहित तीन लोगों पर घर में घुसकर उसे बंधक बनाने और उसके घर से सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवादी सुखराम जाट ने बताया कि 2 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे उसके भाई कालूराम, भतीजा मनफुल और फुसाराम जबरन उसके घर में घुस आए। उन्होंने सुखराम के हाथ-पैर बांधकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने ट्रैक्टर की बैटरी, डीजल, और ग्वार व मोठ के कट्टे चुरा लिए और अपने घर ले गए। इस घटना के बाद सुखराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंपी गई है।
2.तेज आवाज में गाने बजाते दौड़ाया ट्रेक्टर, चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ नेशल हाइवे पर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक बिना नबंर का ट्रैक्टर हाइवे पर तेज आवाज में गाने बजाते हुए निकला जिसको श्रीडूंगरगढ पुलिस ने जब्त कर मामला दर्ज करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया कांस्टेबल बलवीरसिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम कांस्टेबल अनिल कुमार,कमल किशोर,अनील कुमार के साथ वे गश्त पर निकले। शाम करीब पांच बजे झंवर बस स्टैंड की ओर से एक लाल रंग का बिना नबंर का ट्रेक्टर तेज आवाज में गाने बजाते हुए निकला। थाने के सामने रोककर और पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पुदंलसर निवासी 35 वर्षीय रामनिवास जाट को गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया। पुलिस थाना पंचायत समिति तहसील सहित कई सरकारी कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों के कार्य मे बाधा उत्पन्न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की जांच एएसआई रविंद्र सिंह को दी सौंप दी गई है।
3.96 पव्वे अवैध शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव केऊ में एक जनरल स्टोर पर शराब बेचने की शिकायत पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने एक जने को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। एसआई धर्मपाल ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव केऊ में भवानी जनरल स्टोर पर शुक्रवा शाम साढ़े सात बजे अवैध देशी शराब के 96 पव्वे जब्त किए। यहां इसी गांव के 27 वर्षीय शिवराजसिंह पुत्र भगवान सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को दी है।


















Leave a Reply