Advertisement

जौनपुर : डीएम दिनेश कुमार चंद्र द्वारा जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

www.satyarath.com

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट 

• डीएम दिनेश कुमार चंद्र द्वारा जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

www.satyarath.com

जौनपुर : बैठक में क्रिटिकल गैप योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों के संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि गुणवत्ता प्रभावित नहीं होनी चाहिए, निर्माणकार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। सख्त निर्देश दिया कि आगामी दशहरा तक यह सभी निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र क्रियाशील हो जाने चाहिए।जनपद में निर्माणाधीन सात सीडीपीओ ऑफिस के संदर्भ में जानकारी ली गयी, एनआरसी रेफरेंस, संभव अभियान के अंतर्गत सूचकांक की प्रगति की जानकारी भी ली गयी। ई-कवच पोर्टल पर खराब फीडिंग पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देशित किया कि समय पर फिडिंग करायी जाए।

www.satyarath.com

पोषण माह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के जियोटैग फोटो उपलब्ध कराने, कुपोषित बच्चो के फॉलो अप, हॉट कुक्ड मील की प्रगति, अभियान चलाकर सैम, मैम बच्चों के चिन्हांकन के साथ ही उन्होंने ससमय खाद्यान्न वितरण के भी निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर योजनाओं का लाभ दिलाए जाने हेतु विशेष ध्यान रखे जाने तथा गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!