Advertisement

हवन यज्ञ के साथ मनाया गया अमर शहीद तुलाराम का शहीदी दिवस

हवन यज्ञ के साथ मनाया गया अमर शहीद तुलाराम का शहीदी दिवस

पलवल-23 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

आर्य समाज पलवल शहर में साप्ताहिक सत्संग पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के सहयोग से हरियाणा वीर और शहीदी दिवस के रूप में मनाया गयाl जिसमें प्रात: सर्वप्रथम अमरशहीद तुला राम की स्मृति में वैदिक यज्ञ किया गयाl यज्ञ के ब्रह्म श्री ओम प्रकाश शास्त्री तथा मुख्य यजमान विकास मित्तल,अल्पना मित्तल थे l इस अवसर ओम प्रकाश शास्त्री, महाशय राम प्रकाश और यशपाल गोयल आदि ने प्रभु भक्ति के गीत प्रस्तुत किएl पलवल डोनर्स क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल ने अमर शहिद राव तुला राम को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी क्रांतिकारी राव तुलाराम को हरियाणा में राज नायक की उपाधि दी गई है।

 


आर्य समाज के प्रधान मोती लाल गुप्ता और भारत विकास परिषद पलवल शाखा की महिला संयोजिका अल्पना मित्तल ने राव तुला राम को नमन करते हुए कहा है कि जब बात देश की आन-बान-शान की आती है तो हरियाणवी योद्धा अपना जीवन दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटता क्योंकि हरियाणा की मिट्टी, बलिदानी मिट्टी है।
इस कार्यक्रम के संरक्षक डा. महेश गर्ग, जगबीर गिरधर जगन लखेड़ा,सुभाष छाबड़ा, नरेश छाबड़ा, नरेन्द्र आर्य,राम लाल आहुजा, दौलत राम गुप्ता, कैलाश आर्य, दिनेश मंगला, यशपाल गोयल, दीपिका,चन्दन सेतिया ,ओम प्रकाश शास्त्री आदि के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!