Advertisement

लखीमपुर खीरी – भाजपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई गोविंद सिंह ने की आत्महत्या, अवैध असलहे से खुद को मारी गोली

अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ 

लखीमपुर खीरी – भाजपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई गोविंद सिंह ने की आत्महत्या, अवैध असलहे से खुद को मारी गोली

लखीमपुर खीरी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के बड़े भाई गोविंद सिंह ने गुरुवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन सहित आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर एएसपी सहित कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई। गोविंद सिंह किसी पारिवारिक परेशानी से तनाव में बताए जा रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई के आत्महत्या करने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई।

सदर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर कालोनी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का आवास है। घर के पिछले हिस्से में उनके भाई गोविंद सिंह 58 का परिवार रहता है। गोविंद के मकान के हिस्से में आटा पिसाई की चक्की भी लगी हे। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे गोविंद की आटा चक्की से जोरदार आवाज हुई।

अवैध असलहे से मारी गोली 
आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने खून से लथपथ गोविंद सिंह का शव पड़ा देखा। गोविंद ने अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली, गोली माथे पर लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे परिवार की कोई बड़ी परेशानी की वजह बताई जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई के आत्महत्या करने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

मौके पर सीओ सिटी रमेश तिवारी सहित कोतवाली की भारी फोर्स पहुंची और जांच की। साथ ही साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेसिंक की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई गोविंद सिंह ने किस कारण से गोली मारी, इसकी जांच की जा रही है। असलहे के बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता है। फोरेसिंक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!