अयोध्या,रामनगर की रामलीला: भये प्रगट कृपाला… अयोध्या में पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद श्रीराम और भाइयों का जन्म, माता कौशल्या नें देखा भगवान का विराट रूप…
वाराणसी। पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद भगवान श्रीराम और उनके तीनों भाइयों नें अवतार लिया, जिससे राजा दशरथ की साध पूरी हुई। बुधवार को अयोध्या मैदान में श्रीराम के जन्म की कथा, उनके विराट रूप के दर्शन और बाल लीलाओं का मंचन किया गया। यज्ञ के बाद माता कौशल्या को भगवान का विराट रूप देखकर भय हो गया और उन्होंने भगवान से बाल रूप में आने का निवेदन किया, जिसके बाद भगवान नें चारों भाइयों के साथ जन्म लेकर आकाशवाणी को सत्य किया।
लीला में राजा दशरथ, अपनी संतानहीनता से दुखी होकर गुरु वशिष्ठ से सलाह लेते हैं। वशिष्ठ उन्हें समझाते हैं कि पूर्व जन्म में की गई तपस्या का फल उन्हें चार पुत्रों के रूप में मिलेगा। गुरु वशिष्ठ के निर्देश पर दशरथ नें श्रृंगी ऋषि के कहने पर पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। यज्ञ से प्रसन्न होकर अग्निदेव प्रकट हुए और दशरथ को हव्य प्रदान किया, जिसे तीनों रानियों नें ग्रहण किया और गर्भवती हो गईं।
भगवान श्रीराम के जन्म के समय उन्होंने अपना विराट रूप दिखाया, जिसे देखकर माता कौशल्या भयभीत हो गईं। उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान से बाल रूप में आनें का निवेदन किया, जिसके बाद भगवान बाल रूप में प्रकट हुए। दासी के मुख से पुत्र जन्म की खबर सुनकर राजा दशरथ अत्यधिक प्रसन्न हुए और पूरे नगर में उत्सव मनाया गया। ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दी गई और नगर में गायन-वादन शुरू हो गया।

















Leave a Reply