Advertisement

मैथिल ओझा समाज ट्रस्ट द्वारा भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस मनाया गया

न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना

मैथिल ओझा समाज ट्रस्ट द्वारा भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस मनाया गया

खबर अशोकनगर जिला मध्य प्रदेश से

मैथिल ओझा समाज ट्रस्ट अशोकनगर के तत्वाधान में दिनांक 17 सितंबर 2024 भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस बड़े ही धूमधाम से समाज की धर्मशाला पर मनाया गया। सर्व प्रथम पूजन दिवस की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा जी की पूजन-अर्चना- हवन कर की गई। फिर सुंदरकांड व भगवान विश्वकर्मा जी के सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति सुप्रसिद्ध भजन गायक श्रीराम रघुवंशी द्वारा दी गई। इसी बीच मैथिल ओझा समाज ट्रस्ट की ओर से घोषणा की गई कि आगामी आने वाले फरवरी 2025 में भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा विशाल चल समारोह के साथ जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

साथ ही धर्मशाला के लिए दान स्वरुप अलग अलग समाज बंधुओं द्वारा जो सामग्री भेंट की गई। उसको समाज बंधुओं को बताया गया। व ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेंद्र ओझा द्वारा सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।अंत में भगवान विश्वकर्मा की आरती कर व प्रसाद वितरण के साथ पूजन दिवस का समापन हुआ।

खबर विज्ञापन के लिए शाका भाई से संपर्क करें 8358 9440 72

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!