सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
क्षेत्र के गांव कोटासर में भोमियाजी दादोसा महाराज एंव पाबूजी महाराज का भव्य जागरण का आयोजन हुआ तथा भोमियाजी दादोसा एंव पाबूजी महाराज का मेला मंगलवार को भरा। अखंड ज्योत के बाद पाबूजी के नाम से गौमाता के कच्चे दूध की कार गांव के चारों ओर लगाई गई और अनेक प्रकार के रोग व्याधि से गांव की रक्षा करने की प्रार्थना की गई। प्रतिवर्ष लगती है। एंव सैंकड़ो वर्षों से अखण्ड ज्योत के साथ ये परंपरा चल रही है। जिसका आज भी पूरी आस्था व श्रद्धा से निर्वहन किया जाता है। दादोसा व पाबूजी महाराज के भव्य जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य कलाकार हरि राणा,गुड़ा कोलायत एवं पाबूजी महाराज के जागरण कलाकार मांगीलाल नानूराम जाखासर ने सुदंर भजनों की प्रस्तुतियां दी। यहां सूडसर से डीजे की धुन पर नाचते गाते पैदल यात्री पहुंचे और दादोसा महाराज के धोक लगाकर मन्नते मांगी प्रतिवर्ष की भांति दादोसा रो लाडलो संघ सूडसर अखंड ज्योत के साथ सुबह 10:00 बजे पहुंचा और ग्रामीणों ने पैदल यात्रियों का स्वागत किया। पांच दिवसीय मेले का समापन श्रीडूंगरगढ़ निवासी छाजेड़ परिवार के उत्तम कुमार छाजेड़,सूरत व हेमराज छाजेड़,दिल्ली,फुसराज छाजेड़ बेंगलुरू ने सवामणि का भोग लगाकर भंडारे के आयोजन के साथ ही मेला संपन्न हुआ। छाजेड़ परिवार के द्वारा भोमियाजी महाराज मंदिर की चार दिवारी व गेस्ट हाउस, सहित मंदिर निर्माण हेतु करवाए जा रहें विकास कार्य निरंतर प्रगति पर है। पैदल यात्री संघ सूडसर के अध्यक्ष संतोष सिंह ने 51 थाली भंडारे में संघ की ओर से दी। गांव के युवाओं ने मेले में आए सभी श्रद्धालुओं के लिए सेवा व्यवस्थाओं को संभाला तथा मंदिर समिति ने दानदाताओं सहित अनेक अतिथियों का सम्मान किया।

























Leave a Reply