• बरूआ सागर (झांसी) स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम।
झांसी : मंगलवार को नगर पालिका परिषद बरूआ सागर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शासन के आदेश के अनुपालन में स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम जो की 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले पखवाड़े का रैली का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि अमर सिंह कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि नगर ने सभी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के धन्यवाद दिया। अधिशाषी अधिकारी सर्वेश कुमार ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों की भूमिका के महत्व को समझाया। साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता की शपथ भी ली गई।
इस अवसर पर पार्षद संतोष कुमार, प्यारेलाल रायकवार, भागीरथ कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि ओम प्रकाश असत्यता, भाजपा पदाधिकारी विजय दुबे देवरी वाले सहित पालिका लिपिक अमोक श्रीवास्तव, राम स्वरूप अहिरवार, विकास शर्मा, सुनील वर्मा, विजय सफाई नायक एवं समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply