Advertisement

महराजगंज : यूपी में फरेंदा तहसील अब बनेगा नया जिला, सरकार ने मांगा गोरखपुर डीएम से प्रस्ताव।

www.satyarath.com

• यूपी में फरेंदा तहसील अब बनेगा नया जिला, सरकार ने मांगा गोरखपुर डीएम से प्रस्ताव।

www.satyarath.com

・अब उत्तर प्रदेश में हो जाएंगे कुल 76 जिला।

・महराजगंज जिला हो जायेगा छोटा।

・नौतनवा,कैंपियरगंज और अड्डा क्षेत्र के लोगों को होगी विशेष सुविधा।

www.satyarath.com

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद को,अब बहुत जल्द छोटा कर दिया जायेगा।क्योंकि अब इस जिले की फरेंदा तहसील को जिला मुख्यालय बनाने की तैयारी शुरू हो गई। योगी सरकार ने यूपी के 76वें जिले के लिए गोरखपुर जिलाधिकारी से प्रस्ताव मांगा है।अगर फरेंदा तहसील जिला मुख्यालय में तब्दील होता है तो,नौतनवा,कैंपियरगंज और अड्डा क्षेत्र के लोगों को जहां विशेष सुविधा मिलेगी,वहीं महराजगंज जिला मुख्यालय का क्षेत्रफल छोटा हो जायेगा।

www.satyarath.com

यूपी की योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार,अब महराजगंज जनपद की फरेंदा तहसील को,यूपी का 76वा नया जिला घोषित करने जा रही है।इसके लिए राजस्व परिषद ने जिलाधिकारी गोरखपुर से परीक्षण कर प्रस्ताव देने को कहा है।इसके बाद कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराते हुए फरेंदा तहसील को,उत्तर प्रदेश का 76वा नया जिला घोषित कर दिया जाएगा।

राजस्व परिषद के भूमि व्यवस्था आयुक्त भीष्म लाल वर्मा ने गोरखपुर के जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।पत्र में साफ लिखा गया है कि महाराजगंज जनपद की फरेंदा तहसील व नौतनवा तहसील तथा गोरखपुर जनपद की कैंपियरगंज तहसील,को मिलाकर अब फरेंदा तहसील को नया जनपद फरेंदा बनने के संबंध में प्रस्ताव देने को कहा है।इस पत्र में कहा गया है कि 22 जुलाई 2024 के पत्र का संदर्भ ग्रहण करें,जिसमें महराजगंज जिले की फरेंदा तहसील, नौतनवा तहसील तथा गोरखपुर जनपद की कैंपियरगंज तहसील को मिलाकर फरेंदा को जिला मुख्यालय बनाए जाने के संबंध में बात कही गई थी। इसलिए फरेंदा को अब नया जिला मुख्यालय बनाए जाने के संबंध में,अपनी आख्या और गोरखपुर मंडलायुक्त के माध्यम से राजस्व परिषद को उपलब्ध करा दिया जाए।

जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा भेजे जाने वाले इस प्रस्ताव के बाद,राजस्व परिषद इस संबंध में शासन से कैबिनेट से प्रस्ताव मंजूर कराने को कहेगा।इसके बाद महराजगंज जिले की चौथी तहसील फरेंदा को जिला घोषित कर दिया जाएगा।

महराजगंज एक नजर में।

www.satyarath.com

राज्य – उत्तर प्रदेश

जिला मुख्यालय – महराजगंज

जनसंख्या (2011) – 2684703

विकास – 0.24

लिंगानुपात – 943

साक्षरता – 62.76

क्षेत्रफल (वर्ग किमी.) – 2953

घनत्व (/ वर्ग किमी.) – 903

तहसील – महराजगंज,निचलौल,फरेंदा,नौतनवा

लोकसभा क्षेत्र – महराजगंज

विधानसभा क्षेत्र – महराजगंज सदर,पनियरा,सिसवा,फरेंदा,नौतनवा

भाषा – भोजपुरी,हिंदी,उर्दू

नदी – गंडक

अक्षांश – 27.112923,83.503933

पर्यटन स्थल – लेहड़ा दुर्गा मंदिर, सोहगी बरवा वन्यजीव अभयारण्य

सरकारी महाविद्यालय – 

• स्वर्ण प्रभा महिला महाविद्यालय,

• जवाहर लाल नेहरु पी.जी. कॉलेज,लेफ्टिनेंट भगवंत पटेल पानमति देवी महाविद्यालय,

• परमहंस पाल महाविद्यालय,

• डॉ.राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय,

• अक्षयवर सिंह मेमोरियल पी.जी. कॉलेज,राजीव गांधी पी.जी. कॉलेज आदि।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541

महराजगंज 16/09/024

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!