Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ में हाई स्कूल रोड पर स्थित श्री गणेश ज्योतिष कार्यालय में एक दिवसीय नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर का आयोजन रखा गया है। शिविर का उद्घाटन दिनांक 16 सितंबर 2024 सोमवार को प्रातः 09:30 बजे साहित्यकार इतिहासकार डॉ चेतन जी स्वामी एवं समाजसेवी श्री ओमप्रकाश जी स्वामी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। समाजसेवी मांगीलाल अमित कुमार बोथरा परिवार द्वारा आयोजित इस शिविर में श्री ऋषि कुल संस्कृत विद्यालय के भूतपूर्व सहायक आचार्य राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय अपनी नि: शुल्क सेवाएं देंगे। इस शिविर में हस्तरेखा,प्रश्न कुण्डली अवलोकन के साथ ही ज्योतिष विषय के विख्यात महर्षि पाराशर द्वारा रचित बृहत्पाराशरहोराशास्त्रम् के अनुसार जन्मकुंडली का भी अवलोकन किया जाएगा। शिविर का समय सोमवार को प्रातः 09:30 से 11:30 एवं सायं 3:00 से 5:00 बजे तक रहेगा। शिविर में व्यक्तिगत नि:शुल्क परामर्श लाभ प्राप्त जिज्ञासु 9829660721 नंबर दिनांक 15सितंबर 2015 को रात्रि 08:00 बजे तक अपना नामांकन दाखिल करवा कर टोकन नंबर नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!