Advertisement

बीकानेर-जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की निकली सवारी करवाया नगर भ्रमण नेहरू पार्क में हुआ जलविहार और आरती लगाए जयकारे

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर

शनिवार को जलझूलनी एकादशी पर्व पर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई ।श्रीडूंगरगढ़ में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर ठाकुर जी की भव्य सवारी निकाली गई। ठाकुर जी को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया जिसमें खूब जयकारे लगाये इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शाम 5 बजे विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी की सवारियां निकाली गईं,जो नेहरू पार्क में पहुंचकर एकत्रित हुईं। नेहरू पार्क में ठाकुर जी का मिलन,स्न्नान और आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद जलविहार संपन्न हुआ जिसमें ठाकुर जी की पालकी का जल में विशेष स्न्नान कराया गया। इस पावन अवसर पर पूजारी अशोक आसोपा नथमल सोनी,ओम छंगाणी,नेमचंद झवर,ओम राठी,सीताराम सारस्वत,देव ब्राह्मण,नंदू आसोपा,रजत आसोपा राकेश बिहानी,कैलाश चांडक और गोपी सोनी सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!