Advertisement

बीकानेर-1.बिग्गा-बास रामदेव जी बाबा के मंदिर में उमड़ी भीड़ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाये बाबा जयकारे मांगी मन्नतें 2. गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आना धूमधाम से हुआ गणपति विर्सजन का कार्यक्रम 3. आपणो गांव सेवा समिति की प्रेरणा से माहेश्वरी महिला मंडल ने लगवाये अबोल पक्षियों के लिए चबूतरे 4. कोटासर गांव में हुआ भोमियाजी महाराज का भव्य जागरण एव पांच दिवसीय मेले का अखंड ज्योत एंव दादोसा रो लाडलो संघ के शुभ आगमन के साथ हुआ मेला का आगाज

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर श्रीडूंगरगढ

1.बिग्गा-बास रामदेव जी बाबा के मंदिर में उमड़ी भीड़ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाये बाबा जयकारे मांगी मन्नतें

श्रीडूंगरगढ कस्बे के बिग्गा बास स्तिथ प्रतिवर्ष लगने वाले बाबा रामदेव मंदिर के मेले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहाँ अनेकों गांवो से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। अलसुबह से देर शाम तक बाबा के जयकारे गूंजते रहें। मेले में अनेक अस्थाई दुकानें सजी और महिलाओं व बच्च्चों ने दर्शन के बाद मेले में खरीददारी भी की।

2.गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आना
धूमधाम से हुआ गणपति विर्सजन का कार्यक्रम

गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आना धूमधाम से गणपति किया विर्सजन आज शुक्रवार को ए.जी. कॉलोनी में गोवर्घन लाल धरू के आवास स्थल पर चल रहे सप्त दिवसीय गणपति उत्सव संकल्प पूर्ण कर गणपति बप्पा का धूम धाम से विसर्जन कर उत्सव का समापन किया गया।

3.आपणो गांव सेवा समिति की प्रेरणा से माहेश्वरी महिला मंडल ने लगवाये अबोल पक्षियों के लिए चबूतरे

श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सेवाकार्यो में विस्तार करते हुए  कस्बे में दो जगहों पर पक्षियों के लिए चबूतरे का निर्माण करवाया गया है। महिला मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कालू बास स्थित शिव धोरा में और कालूबास स्तिथ नेचर पार्क में पक्षियों के लिए चबुतरे लगाए गए है। आपणो गांव सेवा समिति की प्रेरणा से किए गए इस कार्य को मंडल सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर गुरूवार को इन्हें पक्षी सेवा में समर्पित कर इनमें चुग्गा भरा। बता देवें मंडल द्वारा समय समय पर अनेक सेवा कार्यों में भागीदारी निभाई जाती है।

4.कोटासर गांव में हुआ भोमियाजी महाराज का भव्य जागरण एव पांच दिवसीय मेले का अखंड ज्योत एंव दादोसा रो लाडलो संघ के शुभ आगमन के साथ हुआ मेला का आगाज

भादवा सुदी दशमी को कोटासर भोमियाजी महाराज का भव्य मेला आज भरा पुजारी हरदास स्वामी ने दादोसा महाराज की ज्योत कर विशेष पूजा अर्चना की विशेष पूजा में यजमान के रूप में भोमियाजी महाराज के अनुयाई भक्त कालीकट प्रवासी चेनरूप छाजेड़ श्री डूंगरगढ़ हाल कालीकट दिल्ली के परिवार धर्मपत्नी कंचन देवी छाजेड़,पुत्र अशोक कुमार छाजेड़ पुत्री स्नेह लता एवं पुत्र नमन छाजेड़ ने विशेष पूजा अर्चना करते हुए ज्योत में घी एंव खोपरा की आहुतियां दी आज मेले परिसर भोमिया जी महाराज खूब जयकारे लगे। चैनरूप छाजेड़ परिवार के द्वारा सवामणी एंव विशाल भण्डारे के महाप्रसाद का भोग लगाया गया। मेला में अखंड ज्योत के साथ दादोसा रो लाडलो संघ पैदल यात्री दुलचासर से हजारों पैदल यात्री डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए पहुँचकर भोमिया जी महाराज के धोक लगाकर मन्नतें मांगी ओर भोमिया जी महाराज के जयकारे लगाये छाजेड़ परिवार की तरफ से सवामणी के विशाल भंडारे का आयोजन हुआ मेले की पूर्व संध्या पर छाजेड़ परिवार के विमल कुमार छाजेड़ श्री डूंगरगढ़ बेंगलुरु प्रवासी के द्वारा भव्य जागरण का आयोजन हुआ जागरण में गायक कलाकार राजू राणा एंड पार्टी करणू जोधपुर के द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुतियां जागरण में आस-पास के गांव दुलचासर सूडसर देराजसर सांवतसर दुसरणा,पीपासरिया से भी बड़ी संख्या में श्रदालु पहुंचे भोमिया जी दादोसा सेवा समिति कोटासर के द्वारा संघ यात्रियों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। साथ ही छाजेड़ परिवार का स्वागत एवं दुपट्टा पहना कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गयक। ग्राम वासियों के द्वारा मेले में पधारे सभी भक्तों का अभिवादन करते हुए सेवादारों का भी आभार जताया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!