Advertisement

बीकानेर-आरयूबी निर्माण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

आरयूबी निर्माण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल पर नुआ-झुंझुनूं रेलखण्डों के मध्य दिनांक 22.09.24 को समपार फाटक संख्या 259 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी:-

1.गाडी संख्या 04703, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 22.09.24 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सादुलपुर-चूरू-सीकर होकर संचालित होगी।

2.गाडी संख्या 04704, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 22.09.24 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सीकर-चूरू-सादुलपुर होकर संचालित होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!