Advertisement

बाराबंकी : छात्रों के मन से गणित विषय का डर दूर करें शिक्षक।

• छात्रों के मन से गणित विषय का डर दूर करें शिक्षक।

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़ 

 

बाराबंकी/रामनगर : बच्चों को गणित समझाना है न कि रटाना। गणित का विषय आसानी से बच्चों को ऐसे समझाएं जिससे वह विषय को सरलता से पढ़ सके। शिक्षक छात्रों के मन से गणित विषय के प्रति डर को दूर करें। यह बात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट्) गनेशपुर में प्रशिक्षण के अंतिम दिन वक्ताओं ने कही।

डायट प्रवक्ता शिखा साहू ने बताया कि हम 25 का अर्थ दो बार पांच बताकर या 34 का अर्थ तीन बार चार बताकर बच्चों को समझा सकते हैं। उन्होंने एनसीएफ, एनईपी के साथ ही मुख्य रूप से शिक्षण योजना बनाने और उसे शिक्षकों को टाइम टेबल के साथ मैच कराने के भी बारे में बताया। कवि सक्सेना ने कहा कि बच्चो में सोच को गणितीय करना होगा। अनूप कुमार ने ज्यामितीय आकृतियों को पहचानने के आसान तरीकों को बताया। जितेंद्र कुमार सोनकर, संदीप सिंह, सियाराम, अनूप सिंह ने बड़े ही रोचक और प्रभावशाली ढंग से गणितीय अवधारणा के साथ शिक्षण विधियां पर चर्चा की। इस मौके पर डायट प्राचार्या श्रीमती अमिता सिंह ने प्रशिक्षण का समापन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!