Advertisement

प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला टेबल-टेनिस एवं तैराकी प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतू मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का किया गया आयोजन

प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला टेबल-टेनिस एवं तैराकी प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतू मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का किया गया आयोजन

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में 13 से 14 सितम्बर, 2024 तक जनपद मेरठ में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला टेबल-टेनिस एवं तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग हेतु आज 11 सितम्बर 2024 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में सहारनपुर मण्डल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना के दिशा निर्देशन में तैराकी व टेबल-टैनिस खेल का मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजन किया गया।

 


सहारनपुर मण्डल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि मण्डल स्तरीय टेबल-टेनिस चयन ट्रायल मे सिमरन, शगुन, सपना (शामली), रूही नवाज खान, सलोनी, सृष्टि पाल (सहारनपुर) व आरक्षित खिलाड़ी मे कशिश पाल, ज्योति (सहारनपुर) का चयन किया गया। जबकि मण्डल स्तरीय तैराकी चयन ट्रायल मे ख्याति सिंह, वैष्णवी, वर्तिका कल्याणी का चयन किया गया। उन्होने बताया कि चयन ट्रायल टेबल-टैनिस प्रशिक्षिका अरूणा, जिला तैराकी संघ से फुरकान एवं बृजेश कुमार जीवन रक्षक के सहयोग से सम्पन्न कराया गया।चयनित खिलाडी़ 13 से 14 सितम्बर 2024 को मेरठ में होने वाली तैराकी व टेबल-टैनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!