Advertisement

पैरालिंपिक खेल 2024 : प्रधानमंत्री ने पैरालिंपिक खेलों में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की।

www.satyarath.com

• प्रधानमंत्री ने पैरालिंपिक खेलों में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की।

www.satyarath.com

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पैरालिंपिक खेलों में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने देश के पैरा-एथलीटों की अटूट लगन और अदम्य भावना की सराहना की, जिन्होंने पेरिस में आयोजित 2024 पैरालिंपिक खेलों में 29 पदक जीते।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“पैरालिंपिक्‍स 2024 विशेष और ऐतिहासिक रहा है।देश को इस बात पर बहुत खुशी है कि हमारे असाधारण पैरा-एथलीटों ने 29 पदक जीते हैं, जो कि इन खेलों में भारत के पदार्पण के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।यह उपलब्धि हमारे एथलीटों की अटूट लगन और अदम्य भावना के कारण है। उनका खेल प्रदर्शन भुलाया नहीं जा सकता, उनके प्रदर्शन ने कई उभरते एथलीटों को प्रेरित किया है।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!