कोलकाता,आरजी कार कांड को लेकर तृणमूल के राज्य सभा सांसद ने दिया इस्तीफा
कोलकाता : आरजी कार अस्पताल कांड की घटना को लेकर मर्माहित तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा सांसद और भारत के सबसे कुशल पूर्व आईएएस जवाहर सरकार ने अपनी सांसद और तृणमूल सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस मामले को लेकर आज हो बर्दवान सदर भाजपा पार्टी अध्यक्ष अभिजीत ने अपने फेसबुक पर इस्तीफा का कॉपी लगाकर राज्य सभा के सांसद के इस कदम की भूरी भूरी प्रशंसा की। राज्य सभा सांसद ने अपने इस्तीफा पत्र में उल्लेख किया है कि वह कोलकाता आरजीकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई जघन्य घटना के विरोध में यह इस्तीफा दे रहे है। भाजपा नेता अभिजीत का कहना है कि इससे यह स्पष्ट होता है कोई भी समझदार एवं सक्षम व्यक्ति भ्रष्ट पार्टी तृणमूल के साथ नहीं रह सकता। प्रदेश की मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार भ्रष्टाचारियों को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है और प्रदेश की जनता का भविष्य लगातार अंधकारमय होता जा रहा है। आम आदमी का मुख्यमंत्री पर कोई विश्वास नहीं रह गया है। पश्चिम बंगाल की मां-माटी-मानुष आज अपने कुशासन के कारण असहाय हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आप कब इस्तीफा देंगी सीएम महोदया।
Leave a Reply