Advertisement

बर्दवान मेडिकल कॉलेज में नौ सदस्यीय जांच कमेटी का गठन

www.satyarath.com

बर्दवान मेडिकल कॉलेज मे नौ सदस्यीय जांच कमेटी का गठन

 

www.satyarath.com

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की शिकायत के मद्देनजर डॉ. अभिक दे के खिलाफ 9 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी तीन सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। पूरे बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में “अभिक राज” लागू था, जिससे पहले से ही डॉक्टरों और छात्रों का गुस्सा भड़का हुआ था। मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में भी डॉ अभिक दे ने अपना दबदबा कायम रखा था। जिसे स्वास्थ्य विभाग पहले ही निलंबित कर चुका है। आरोप है की डॉ अभिक दे के कारण पूरे मेडिकल कॉलेज में डर का माहौल बन गया था। कथित तौर पर डॉ अभिक दे शासक दल के प्रभावशाली लोगों के बल पर मेडिकल कॉलेज में अपना शासन स्थापित किया हुआ था। आरोप है कि डॉ अभिक दे ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक अलग साम्राज्य बना लिया था। अब उन सभी शिकायतों की त्वरित जांच के लिए नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी अभिक दे के सभी कार्यकलापों की रिपोर्ट तैयार कर राज्य के स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द करेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!