Advertisement

राघौगढ़ में दोहरा हत्याकांड, पिता-पुत्र के शव खेत में मिले*_

न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना

राघौगढ़ में दोहरा हत्याकांड, पिता-पुत्र के शव खेत में मिले*_

_पिता का गढ़ा हुआ शव तो बेटा बागड़ में मिला, आक्रोषित परिजनों ने लगाया चक्काजाम
खबर गुना जिला मध्य प्रदेश से


_
गुना जिले के राघौगढ़ थानांतर्गत आईटीआई कॉलेज के पास मक्के खेत में पिता-पुत्र का शव मिलने से क्षेत्र से सनसनी फैल गई। दोनों मृतक गत दिवस बकरियां चराने घर से निकले थे। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटे तो रातभर परिजनों ने उन्हें खोजा। शनिवार को उनके शव मक्के के खेत में मिले। जिसमें एक पिता का शव जमीन में गढ़ा था, जबकि बेटे का शव पास ही बागड़ में मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार राघौगढ़ के वार्ड 3 के रहने वाले प्रभुलाल केवट (80) और उनका बेटा लक्ष्मीनारायण केवट (30) शुक्रवार को अपनी एक दर्जन के करीब बकरियां चराने के लिए निकले थे। इस दौरान देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया, वहीं पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन रात को भी उक्त खेत पर पहुंचे थे, लेकिन यहां काम कर रहे व्यक्ति ने दोनों पिता-पुत्र को नहीं देखने की बात कही। फिर शनिवार को उनके शवों की जानकारी भी उसी व्यक्ति ने पुलिस को दी।

इधर घटना के बाद आक्रोषित लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं शहर केमुख्य मार्ग पर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों एवं आक्रोषित लोगों ने आधे घंटे से अधिक समय तक नेशनल हाईवे पर नारेबाजी कर चक्का जाम किया। यहां बड़ी संख्या में परिवार की महिलाएं सडक़ पर बैठ गई। ऐसे में दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। चक्काजाम की सूचना पर एएसपी मान सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाईश दी। बाद में देर शाम तक चक्काजाम खुल सका। इस दौरान आक्रोषित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं पुलिस पर भी ढुलमुल रवैया अपनाने के आरोप लगाए। इधर घटना के बाद लोगों में आक्रोष फूट पड़ा। घटना के विरोध में रविवार को शहर में बंद का आव्हान सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाने लगा। हालांकि घटना के बाद शहर के मुख्य बाजार बंद हो गए। जिस खेत में पिता-पुत्र के शव मिले हैं, वह बड़े नेता का बताया जाता है। इस मामले में राघौगढ़ थाना प्रभारी टीआई जुबेर खान ने बताया कि दो लोगों की हत्या हुई है। पुलिस जांच कर रही है। विज्ञापन के लिए शाका भाई से संपर्क करें 8358 9440 72
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!