Advertisement

गणेश उत्सव को लेकर तैयारिया जारी, बस स्टैण्ड पर होगा भव्य आयोजन

रिपोर्टर राहुल सिंह चौहान सरदारपुर धार

गणेश उत्सव को लेकर तैयारिया जारी, बस स्टैण्ड पर होगा भव्य आयोजन

सरदारपुर नगर मे विघ्नहर्ता भगवान गणेश के आगमन को लेकर तैयारिया जारी है बस स्टैण्ड पर देश प्रेमी मित्र मण्डल द्वारा निरंतर पांचवे वर्ष भी भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके भव्य पांडाल की तैयारियां जारी है गणेश चतुर्थी पर रात्रि 8 बजे गणेश स्थापना की जाएगी। दिनांक 8 सितंबर से रात्रिकालिन प्लास्टिक बाल क्रिकेट स्पर्धा प्रारंभ होगी जिसमे प्रथम पुरूस्कार 7000 रूपये, द्वितीय पुरूस्कार 4000 रूपये एवं इन्ट्री फीस 600 रूपये रखी गई है

गणेश उत्सव मे महाआरती 13 सितंबर को उतारी जाएगी एवं 14 सितंबर को डोल ग्यारस पर विशाल चल समारोह नगर मे निकाला जाएगा जिसमे सरदारपुर नगर मे पहली बार पुनेरी नासिक ढोल (महाराष्ट्र) द्वारा अपनी प्रस्तुती दी जाएगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!