5 दिवसीय इको फ्रेंडली गणपति बनाने का नि:शुल्क प्रशिक्षण
गुना जिले से संवाददाता बलबीर योगी
अशोक नगर।
श्रीराम संगीत एवं कला महाविद्यालय अशोक नगर द्वारा विगत 8 वर्षों से शहर में एक मात्र संगीत महाविद्यालय है,

जहाँ से बच्चे डिप्लोमा डिग्री एवं समर कैंप का कोर्स कर शासकीय नौकरियां प्राप्त कर रहे है। महाविद्यालय नुक्कड़ नाटक रंगोली झांकी में सहयोग करते है।
संस्था की डायरेक्टर रिंकल सेठ ने बताया दिनांक 1सितम्बर से 5 सितम्बर तक एको फ्रेंडली गणेश बनाने का प्रशिक्षण किरण गुप्ता द्वारा दिया जा रहा है। इसमें बच्चो को गणेश जी बनाने में लगने वाला समान भी उपलब्ध कराया गया। जिसमें 5 तीन वर्ष से बड़े बच्चे भी भाग ले रहे है। इसका समापन 5 सितंबर को होगा। जिसमें सभी बच्चो को गिफ्ट मुख्य अतिथि द्वारा दिलवाए जायेगे।




















Leave a Reply